मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:02 · नई दिल्ली संस्करण

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के दाखिलों में 22 लाख की गिरावट, मायावती ने जताई चिंता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन106 बार पढ़ा गया

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को एक्स पर तीन पाेस्ट किए। अपनी पहली पोस्ट लिखा कि वर्ष 2023-24 में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक में 1.74 करोड़ दाखिले थे, जो 2024-25 में घटकर अब 1.52 करोड़ रह गए। करीब 22 लाख की गिरावट चिंताजनक है। इस पर सरकार काे ध्यान देना चाहिए।पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूल व्यवस्था की खराब स्थिति और किफायती संस्थानों के बंद होने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मदरसों के प्रति सरकार के रवैया अनुचित है। उन्हें प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। सस्ती व सुलभ व्यवस्था के तहत मदरसों आदि की प्राइवेट व्यवस्था के विरुद्ध सरकार का रवैया सहयोग का होना चाहिए। इसके विपरीत उन्हें अवैध बताकर बंद करने के प्रयास करना शिक्षा की जरूरत को और कमजोर करने वाला अनुचित कदम है। निजी मदरसों के प्रति सरकार अपना रवैया बदले तो बेहतर।उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकारी स्कूलों के हालात देश के अधिकतर राज्यों में काफी खराब हैं। लेकिन यूपी व बिहार में यह अति-दयनीय होने से बहुजन गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। ऐसे में स्कूल शिक्षा पर ध्यान देकर इन्हें बंद करने के बजाय प्रोत्साहन जरूरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर