मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनावः 3252 मतों से जीते भाजपा के कमलेश शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

भोपाल,। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार कमलेश शाह 3252 वोटों से जीत गए हैं। शनिवार को यहां पीजी कॉलेज में हुई मतगणना में काफी उलटफेर देखने को मिले। शुरुआत के पहले तीन राउंड तक भाजपा आगे रही। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार धीरेन्द्र शाह आगे हो गए और 17वें राउंड तक उन्होंने लीड बनाए रखी, लेकिन आखिरी तीन राउंड में भाजपा ने लीड बनाई और अंत में जीत हासिल की।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने बताया कि अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए गत 10 जुलाई को 332 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले गए थे। शनिवार को इन 332 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईवीएम में डाले गए मतों की 17 टेबलों पर 20 राउंड में मतगणना संपन्न हुई। 20वें राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार कमलेश शाह को कुल 83 हजार 36 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह को 79 हजार 784 मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा उम्मीदवार ने 3252 मतों से विजय हासिल की। वहीं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन भलावी तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 28 हजार 638 मत मिले। नोटा को भी 3399 वोट मिले।

कांग्रेस ने आखिरी के दो राउंड की मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई। इसको लेकर कुछ देर के लिए मतगणना रोक दी गई थी। दरअसल, चुनाव रिजल्ट की घोषणा रोकने ने नाराज कांग्रेस समर्थकों ने हंगामा कर दिया और री-काउंटिंग की मांग की है।

कमलेश शाह तीन बार के विधायक हैं और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव हुआ। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी मैदान में थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर