मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:16 · नई दिल्ली संस्करण

अलवर कलेक्टर की पहली जनसुनवाई में उमड़ी भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन183 बार पढ़ा गया

अलवर। जिले की नवनियुक्त कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला की पहली जनसुनवाई गुरुवार कोमिनी सचिवालय में हुई। समय से पहले ही सैकड़ों परिवादी सचिवालय में पहुंच गए औऱ लाइन में लग गए। जब तक जनसुनवाई शुरू हुई तो परिवादियों की लंबी लाइन लग गई। फरियादी पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं सहित अतिक्रमण, पुलिस औऱ प्रशासन की शिकायत आदि समस्या लेकर पहुंचे थे। कई फरियादी ऐसे भी थे जो बार-बार आए लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बैठक में आने वाले फरियादियों की समस्याओ क़ो सुनकर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों क़ो निर्देश दिए। जनसुनवाई में 200 से अधिक फरियादी पहुंचे थे। जनसुनवाई में सभी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।कलेक्टर की फटकार के बाद नजर आई सफाईअलवर में डॉ अर्तिका शुक्ला ने नए कलेक्टर के रूप में कुछ दिन पहले पदभार ग्रहण किया है। आज उनकी पहली जनसुनवाई थी। उन्होंने जॉइनिंग के दूसरे दिन ही शहर का निरीक्षण किया। शहर की सबसे बड़ी सफाई की समस्या को देखते हुए उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी को देखते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। कलेक्टर की फटकार के बाद शहर में अब साफ सफाई नजर आने लगी है। शहर के मुख्य मार्गों से कचरा उठ रहा है। कचरा प्वाइंटों पर अब रोजाना साफ सफाई दिखने लगी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर