मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 8:46 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा: हथिनी कुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोले गए, दिल्ली को किया अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन9 बार पढ़ा गया
हरियाणा: हथिनी कुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोले गए, दिल्ली को किया अलर्ट

चंडीगढ़। हरियाणा में रविवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, रेवाड़ी, झज्जर और कुरुक्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे तक उक्त जिलों के अलावा कई अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज पर रात एक बजे चेतावनी सायरन बजाए गए, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रविवार रात 2 बजे एक लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आने के बाद सभी फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। सोमवार सुबह 9 बजे जलस्तर 3 लाख 29 हजार दर्ज किया गया, जोकि इस सीजन का सबसे अधिक है। इसे देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली को अलर्ट कर दिया है। दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। इसके साथ ही सायरन बजाकर लोगों को चेतावनी भी दी है कि वह यमुना से दूर रहें।प्रशासन ने यमुना किनारे के गांवों को अलर्ट करते हुए कहा है कि कोई भी यमुना के किनारे न जाएं। अपने पशुओं को भी चराने न ले जाएं। वहीं, दिल्ली सरकार को कहा गया है कि निचले इलाकों को खाली करवा लिया जाए। यह पानी अगले 25 से 30 घंटों में दिल्ली पहुंचने की संभावना है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।राज्य के सिरसा में देर रात 2 मकानों की दीवारें गिर गईं। इस दौरान परिवार बाल-बाल बच गए। इसके साथ यहां एक माइनर टूट गई। इससे 50 एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो चल रही हैं। कैथल के गुहला चीका क्षेत्र में घग्गर में 21 फीट तक पानी बह रहा है। यहां घग्गर में 23 फुट पर खतरे का निशाना बनाया गया है। इसे लेकर प्रशासन के अधिकारी भी समय-समय पर मौके पर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर