मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · शाम 5:05 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में चार दिन तेज सर्दी का अलर्ट, कई जिलों में जमीं ओस की बूंदें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन93 बार पढ़ा गया
राजस्थान में चार दिन तेज सर्दी का अलर्ट, कई जिलों में जमीं ओस की बूंदें

जयपुर। राजस्थान में तेज सर्दी का दौर अगले चार दिन और जारी रहेगा। इस बीच तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा, जिससे उत्तरी हवाओं का असर रहेगा। कड़ाके की सर्दी से लोगों को 28 जनवरी से राहत मिलने की संभावना है। शनिवार सुबह जयपुर, उदयपुर, चूरू समेत कई जिलों में पाला पड़ने जैसी स्थिति रही। ग्रामीण क्षेत्र में ओस की बूंदें जम गईं। पश्चिम से आने वाली हवा सक्रिय होगी और तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कड़ाके की सर्दी का ये आखिरी सप्ताह रह सकता है। इसके बाद सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में तेज सर्दी का असर 27 जनवरी तक रहेगा। 28 जनवरी से राज्य में उत्तरी की जगह पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इससे राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में कड़ाके की सर्दी का ये आखिरी दौर हो सकता है। 28 जनवरी के बाद से राज्य में धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने लगेगा। हालांकि हल्की सर्दी फरवरी के दूसरे सप्ताह तक रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक, राजस्थान में अगले चार दिन आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान में दाे डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। सुबह-शाम कई शहरों में सर्दी थोड़ी तेज रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहने से तेज धूप निकलेगी।पिछले 24 घंटे में जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर समेत तमाम शहरों में आसमान साफ रहा और दिन तेज धूप रही। सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस जालोर में मापा गया।जैसलमेर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 25.4, बाड़मेर में 25.7, चित्तौड़गढ़ में 25.6, अजमेर में 24.5, जयपुर में 24, पिलानी में 25, कोटा में 23.5, उदयपुर में 22.2, बीकानेर में 24.2, चूरू में 24 और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, कोटा, करौली समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। शुक्रवार को सबसे कम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस सीकर के पास फतेहपुर में दर्ज हुआ। जयपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 10.6, कोटा में 10.4, जोधपुर में 13.2, फलोदी में 10.6, डूंगरपुर में 12.8, जालोर में 11.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। शेष सभी शहरों में कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर