मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 9:43 · नई दिल्ली संस्करण

नकली क्राइमब्रांच को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन158 बार पढ़ा गया
नकली क्राइमब्रांच को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरैना। ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को अंकसूची एवं शिक्षा प्रमाण पत्र की जांच के नाम पर 15 दिवस से प्रताडित करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह तीनों क्राइमब्रांच के पुलिसकर्मी बनकर शिक्षक को धमका रहे थे कि वह अपनी दसवीं, बारहवीं तथा शिक्षा के प्रमाण पत्र मुरैना कार्यालय में लाकर जांच करवायें अन्यथा जेल जाने के लिये तैयार रहें। इसके लिये शिक्षक श्रीनिवास देशलहरा को राष्ट्रीय अपराध खुफिया बल के लेटरपेेड पर पत्र सौंपा। लेटरपेड पर जॉइंट सेकेट्री के नाम से वीरेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा हस्ताक्षर कर 9 जनवरी को पत्र सौंपा।शिक्षक द्वारा संकुल प्राचार्य को स्थिति से अवगत कराया। प्राचार्य की हौसला अफजाई से शिक्षक ने इस नकली क्राइमब्रांच के कार्यालय व अन्य गतिविधियों की खोजबीन कर पुलिस को सूचना दी। जिस पर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा वीरेन्द्र ङ्क्षसह कुशवाह सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पोरसा थाना पुलिस इन तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की कार्यवाही कर रही है। शिक्षक श्रीनिवास देशलहरा जिले के पोरसा तहसील क्षेत्रान्तर्गत जल का नगरा का निवासी होकर कुकथरी प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ था।मोबाइल पर नकली क्राइमब्रांच के द्वारा धमकी देकर अभिलेखों की जांच के लिये निर्देशित किया जा रहा था। इनके द्वारा शिक्षक श्रीनिवास देशलहरा के सहयोगी शिक्षक को ही अभिलेखों की जांच के लिये धमकाया जा रहा था। पोरसा पुलिस नकली क्राइमब्रांच से पूछताछ कर रही है कि राष्ट्रीय अपराध खुफिया बल के लेटरपेड संबंधित संस्था की जानकारी ली जा रही है। इस लेटरपेड पर संस्था को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रमाणित करना भी लिखा हुआ है। वहीं यह संस्था इंडियन ट्रस्ट एक्ट 1882 के अधीन पंजीकृत होना दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर