मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:31 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल के बाद अब पाकिस्तान से पप्पू यादव को जन्मदिन से पहले मारने की मिली धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन72 बार पढ़ा गया
नेपाल के बाद अब पाकिस्तान से पप्पू यादव को जन्मदिन से पहले मारने की मिली धमकी

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी अब पाकिस्तान से आई है। यह कॉल पाकिस्तान के 923360968377 और वॉट्सएप चैट नंबर 9450839850 से आयी है।झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के लिए प्रचार कर रहे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा लगभग 4 मिनट का एक ऑडियो कॉल आया, जिसमें कथित रूप से गोल्डी भाई के कहने पर फोन किए जाने की बात कही गई है।धमकी भरे ऑडियो कॉलर ने कहा कि पहले नेपाल से भी फोन कर समझाने की कोशिश की गई थी। कॉलर ने सांसद पप्पू यादव को 24 दिसम्बर को उनके जन्मदिन से पूर्व निशाना बनाने की बात कही है। साथ ही कॉल में बार-बार माफी मांगने की बात भी दोहराई गई। इस संबंध में पप्पू यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग उन्हें जान से मरवाना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले मर्यादा की सीमाएं लांघ रहे हैं, जो उनके संस्कार के विपरीत है। सांसद ने कहा कि कुछ लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी बार-बार उनके परिवार की चर्चा कर रहा है। उनकी लड़ाई विचारधारा से और सरकार की व्यवस्था से है लेकिन जब परिवार की बात आएगी तो इसके परिणाम अलग होंगे।पप्पू यादव ने बताया कि धमकी भरा ऑडियो सरकार को भेज दिया गया है। अपराधी जितनी रेकी करना चाहे कर ले, लेकिन परिवार को इससे दूर रखे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर