मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 1:46 · नई दिल्ली संस्करण

मैट्रिमोनी वेबसाइट पर हुई दोस्ती के बाद युवती के साथ अश्लील हरकत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन25 बार पढ़ा गया
मैट्रिमोनी वेबसाइट पर हुई दोस्ती के बाद युवती के साथ अश्लील हरकत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना एक्सप्रेस-वे में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भारत मैट्रिमोनी वेबसाइट के माध्यम से उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। पहली मुलाकात में उसने उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती के अनुसार दूसरी मुलाकात में उसने उसके अंर्तवस्त्र उतरवाए तथा निजी अंगों पर फिंगरिंग की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि एक युवती ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी भारत मैट्रिमोनी के माध्यम से आशीष कटियार नामक युवक से मार्च माह मे मुलाकात हुई। युवती के अनुसार आशीष पहली मुलाकात के समय उसके कमरे में रहने के लिए जबरदस्ती आ गया। पहली मुलाकात के समय उसने उसके साथ काफी छेड़खानी की। युवती के अनुसार वह काफी सचेत रही, तथा मामले को सभ्यता से आगे बढ़ाया। दूसरी मुलाकात के दौरान उसने उसके बिना सहमति के उसके साथ जबरदस्ती की तथा उसके अंतर्वस्त्र खोल दिया। युवती के अनुसार उसके निजी अंग पर उसने फिंगरिंग की तथा शरीर के नाजुक अंगों को इधर-उधर छुआ। उसके अनुसार उसके असभ्य आचरण के चलते उसने उससे बात करना बंद कर दिया। पीड़िता अनुसार उसने सभ्यता के दायरे में रिश्ते को आगे बढ़ने का प्रयास किया लेकिन आशीष के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में युवती ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर