मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 11:50 · नई दिल्ली संस्करण

पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों साथ की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन72 बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी ने पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को कैबिनेट मंत्रियों व दिल्ली सरकार के सभी विभागाध्यक्षों साथ सरकार के कामकाज को लेकर बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शामिल रहे। साथ ही दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र सहित सरकार के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।इस मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली में तैनात अफसरों की पूरी जबाबदेही दिल्ली के लोगों के प्रति है। दिल्ली के लोगों द्वारा दिए टैक्स से ही हम सभी के घर चलते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम करें और लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं।उन्होंने कहा कि सरकार के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुँचे और सरकार उसकी उम्मीदों पर खरा उतरे। ऐसे में दिल्ली सरकार और अफसर मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में हर जरूरतमंद तक सरकारी सुविधाएं पहुंचें और उन्हें एक सम्मानजनक जीवन मिल सके। आतिशी ने अधिकारियों ने कहा, "अफसरों के काम से दिल्ली के लोगों की जिंदगी पर बड़ा प्रभाव पड़ता है, ऐसे में दिल्ली के सभी अफसरों की ये जिम्मेदारी है कि वो दिल्ली के लोगों के बेहतरी के लिए काम करें। सरकार के रूप में हम अधिकारियों को पूरा सहयोग देंगे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर