मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 2:58 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेम विवाह के मामले में युवतियों के वीडियो वायरल, परिजनों से जान को बताया खतरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन6 बार पढ़ा गया
प्रेम विवाह के मामले में युवतियों के वीडियो वायरल, परिजनों से जान को बताया खतरा

उरई। उत्तर प्रदेश के उरई जिले में प्रेम विवाह के दो मामले सामने आए हैं। दो युवतियों ने अलग-अलग प्रेमी प्रसंग में शादी रचाई और अब सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवतियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पिता व भाई सेे जान का खतरा बताते हुए धमकी दिए जाने के आरोप लगाए हैं।जानकारी के अनुसार, पहला मामला भिटारा क्षेत्र की निवासी नीलम परिहार का है, जबकि दूसरा मामला बंगरा क्षेत्र की रागिनी से जुड़ा हुआ है। दोनों युवतियों ने अपने-अपने प्रेमियों के साथ विवाह किया और इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।वायरल वीडियो में नीलम परिहार और रागिनी दोनों ही कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। दोनों का आरोप है कि उनके पिता और भाई इस विवाह से नाराज हैं और उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं। युवतियों का कहना है कि उनके परिजन उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। वीडियो में दोनों युवतियां अपने प्रेमी के परिजनों की सुरक्षा की भी गुहार लगा रही हैं। उनका कहना है कि अगर उनके साथ या उनके प्रेमी के परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उनके पिता और भाई की होगी। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।दोनों युवतियों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में नीलम परिहार अपने प्रेमी के साथ बैठी हुई हैं और अपनी बात रख रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में रागिनी भी अपने पति के साथ नजर आ रही हैं और सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं। दोनों ही वीडियो में युवतियां परिजनों से दूरी बनाकर रहने की बात कह रही हैं।वायरल वीडियो के मामले में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर