मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:04 · नई दिल्ली संस्करण

आम का पैदावार कम होने से किसान परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया

भागलपुर,। भागलपुरी जर्दालू और मालदा आम को पसंद करने वालों के लिए

बुरी खबर यह है कि इस बार आम की पैदावार काफी कम हुई है। मौसम की बेरुखी से

भागलपुर जिले के किसान इस बार परेशान हैं। बारिश समय पर नहीं होने से इस

बार आम की पैदावार काफी प्रभावित हुआ है। आम के फसलों को काफी नुकसान होता

दिख रहा है। यहां के किसान मौसम की बेरुखी से परेशान नजर आ रहे हैं।

यहां

के किसान कर्ज लेकर अपने बगीचे में जनवरी माह से ही तैयारी में जुट जाते

हैं, क्योंकि आम के फसल से पहले पेड़ में मंजर होता है। उसके बाद फिर आम का

फसल होता है लेकिन इस बार आम के पेड़ में मंजर काफी कम आया है। रही सही

कसर मौसम ने पूरी कर दी है।

किसानों का कहना है कि कर्ज लेकर हम

लोग बगीचा की तैयारी करते हैं। जिले के सबौर प्रखंड के बंसीटीकर में इस बार

आम का फसल काफी कम हुआ है। किसान दीपक पासवान का कहना है कि हम लोग कर्ज

लेकर आम की फसल को तैयार करते हैं। लेकिन इस बार आम का फसल काफी कम है। अब

तो हम लोग को लग रहा है कि कहीं ना कहीं जमीन बेचकर ही अपने महाजन को पैसा

लौटाना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर