मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:20 · नई दिल्ली संस्करण

झगड़े की जांच करने गए सिपाही को पीट-पीटकर किया अधमरा, कानपुर रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन83 बार पढ़ा गया
झगड़े की जांच करने गए सिपाही को पीट-पीटकर किया अधमरा, कानपुर रेफर

हमीरपुर )। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में शिकायत पर जांच करने गए सिपाही को महिलाओं व उनके परिजनों ने बांधकर बुरी तरह गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिपाही के साथ हुई घटना की सूचना पर पहुंचे मनकी पुलिस चौकी इंचार्ज को भी आरोपी पक्ष ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दरोगा अपने बचाव के चक्कर में कार लेकर भागा तो दो भाई उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं सिपाही सहित तीनों घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।उमराहट गांव के पुरवा निवासी चौकीदार फूल सिंह निषाद के लड़के का पड़ोसी लाखन निषाद के पुत्रों योगेश व मुकेश से नशेबाजी को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में मंगलवार को देर रात मनकी गांव के चौकीदार को लेकर मनकी पुलिस चौकी के सिपाही आशीष मौर्या शिकायत की जांच करने पहुंचे। इससे नाराज योगेश व उसके भाई मुकेश सहित उनके परिवार की महिलाओं ने सिपाही पर हमला बोल दिया। उसे पकड़कर बांध दिया और लाठी डंडों से मारपीट कर बेदम कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद को हुई तो आनन फानन कार लेकर गांव पहुंचे। इस पक्ष के लोगों ने दरोगा को पकड़ने के लिए उस पर झपट पड़े, इस पर दरोगा अपना बचाव कर गाड़ी लेकर भाग निकले। इसी आपाधापी में योगेश और मुकेश घायल हो गए। इस मामले में सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा दीक्षा शर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा।इस घटना में घायल सिपाही आशीष मौर्या व योगेश तथा उसके भाई मुकेश को जिला अस्पताल भेजा है। इस मामले में मनकी पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने के बाद जांच करने गए सिपाही आशीष मौर्या पर योगेश व मुकेश सहित उनके परिवार की महिलाओं ने बांध कर लाठी डंडों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल किया है। वहीं दूसरे पक्ष की महिलाओं ने दरोगा पर गाड़ी चढ़ाकर योगेश और मुकेश को घायल करने का आरोप लगाया है। एसपी ने बुधवार को बताया कि दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना पर सिपाही गांव गए थे जिस पर हमला किया गया है। सिपाही की हालत गंभीर है। बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। हमला करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कराई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर