ससुराल में दमाद की धार दार हथियार से हत्या
देवरिया,। मदनपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात ससुराल में आए
दमाद की धार दार हथियार से अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची
पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच
शुरू कर दी है। पत्नी ने जमीनी विवाद को लेकर हत्या का आरोप ससुराल वालों
पर आरोप लगाया है।
गोरखपुर जनपद के गोला बाजार थाना क्षेत्र के छोटी
देवरी के रहने वाले अच्छे लाल ( 45 ) पुत्र रमेश पासवान की मदनपुर थाना
क्षेत्र के टड़वा के रहने वाले चतुरी पासवान की लड़की केवला देवी से शादी
हुई थी। परिवार सहित 12 जुलाई को शादी में ससुराल आए हुए थे जो रविवार देर
रात में गांव में गए थे। जहां धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने उसपर हमला
कर दिया जिससे मौके पर मौत ही उसकी मौत हो गई।
मृतक के पत्नी केवला देवी ने बताया कि ससुराल में जमीन का विवाद चल रहा है। उन्हीं लोगों ने यह हत्या कराई हैं।
इस संबंध में थानेदार से बात की गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।




