मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:51 · नई दिल्ली संस्करण

मुफस्सिल थाना परिसर में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
मुफस्सिल थाना परिसर में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

पश्चिमी सिंहभूम। मुफस्सिल थाना परिसर में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्नचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मुफस्सिल थाना परिसर में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) संदीप अनुराग टोपनो की अध्यक्षता में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी मुंडा, मानकी एवं मुखियाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर उत्पन्न हो रही विभिन्न सामाजिक समस्याओं की समीक्षा करना और उनके समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करना था।बैठक में विशेष रूप से नशा उन्मूलन, नो-एंट्री क्षेत्र का पालन, अंधविश्वास, शिक्षा, जमीन विवाद और अफीम की खेती पर रोक जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।एसडीओ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि समाज में व्याप्त इन बुराइयों को समाप्त करने के लिए प्रशासन और ग्राम प्रतिनिधियों के बीच आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच अटूट रिश्ता है, और हम सभी को मिलकर अपने क्षेत्र का विकास करना है।बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी, अंचल अधिकारी सदर उपेंद्र कुमार, ट्रैफिक प्रभारी संतोष कुमार एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।पदाधिकारियों ने उपस्थित मुंडा, मानकी और मुखियाओं से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में नशा कारोबार, अवैध गतिविधि या अफीम की खेती जैसी किसी भी प्रकार की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत गुप्त रूप से पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं।अधिकारियों ने बताया कि अक्टूबर माह में अफीम की खेती की शुरुआत होती है, ऐसे में समय रहते इसकी सूचना देना आवश्यक है ताकि इसे प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सके।साथ ही यह भी कहा गया कि प्रशासन जनता के सहयोग से ही बेहतर तरीके से कार्य कर सकता है। इसलिए जनप्रतिनिधियों को अपनी भूमिका सहयोगात्मक ढंग से निभाने की जरूरत है।बैठक में मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि पिछले दिनों कई घटनाओं में आप लोगों की सहयोग से हम लोगों ने सफलता पाई है। कई बड़े मसले आप लोगों के सहयोग से सुलझाया गया है। अगर सड़क दुर्घटना होती है या फिर ऐसी कोई घटना होती है, तो निवेदन है कि आप लोग प्रशासन का मदद करें, प्रशासन आपके साथ है, उन लोगों के साथ है जिनके परिवार के साथ घटना घटी है। जो भी सरकारी नियमानुसार प्रावधान है, उन सभी का लाभ दिलाने के लिए हम लोग हमेशा से प्रयासरत रहते हैं। इसी बीच थाना प्रभारी ने कई उदाहरण भी प्रस्तुत किये।बैठक के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने ग्रामों में अफीम की खेती, नशा और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।अंत में एसडीओ ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि और प्रशासन एकजुट होकर कार्य करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर