मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:41 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्णिया में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, घंटों जाम से थमा शहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन67 बार पढ़ा गया
पूर्णिया में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, घंटों जाम से थमा शहर

पूर्णिया। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 24 अगस्त को पूर्णिया में अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सम्पन्न हुई। बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों लोग इस यात्रा में शामिल हुए और इसे जनआंदोलन का रूप दे दिया।यात्रा की शुरुआत बेलौरी से हुई, जो लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग होते हुए कसबा की ओर बढ़ी और फिर अररिया के लिए रवाना हुई। राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव बुलेट गाड़ी पर सवार होकर काफिले का नेतृत्व कर रहे थे। उनके पीछे सैकड़ों वाहनों और पैदल चल रहे समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। जगह-जगह लोगों की भीड़ ने यात्रा का स्वागत किया।इस दौरान पूर्णिया शहर पूरी तरह थम गया और कई इलाकों में घंटों जाम लगा रहा। करीब 5 किलोमीटर तक लंबी कतार में वाहन और पैदल लोग खड़े रहे। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर पूर्णिया–महेशपुर–चौंदपुर मार्ग, गुड्डा चौक, जीरो माइल, बेलौरी चौक, फोर्ड चौक, पंचमुखी मंदिर, रामबाग, कप्तान पुल, लाइन बाजार और रजनी चौक समेत कई मार्गों पर सुबह से दोपहर तक वाहनों की आवाजाही रोक दी थी।राष्ट्रीय राजमार्ग 131A और पूर्णिया–अररिया मार्ग पर भी सुबह से दोपहर तक यातायात बंद रहा। हालांकि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों को छूट दी गई थी।इस बीच राहुल गांधी ने पूर्णिया शहर में मोटरसाइकिल चलाकर लोगों का अभिवादन किया। यात्रा पथ पर चप्पे-चप्पे पर कांग्रेस और राजद कार्यकर्ता सजधज कर उनका स्वागत करते दिखे। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए अलग-अलग स्थानों पर बल की तैनाती की और नागरिकों को किसी भी समस्या पर यातायात थाना प्रभारी (मोबाइल: 9031827677) और पुलिस वाहन नियंत्रक (मोबाइल: 9031827778) से संपर्क करने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर