मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 2:58 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में चार दिन से मासूम लापता, तलाश में भटक रहे परिजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन73 बार पढ़ा गया
फरीदाबाद में चार दिन से मासूम लापता, तलाश में भटक रहे परिजन

फरीदाबाद। फरीदाबाद के एनआईटी 86 विधानसभा स्थित बाबा मंडी के सामने डेरी वाली गली में एक चार साल के मूक बधिर बच्चे की गटर में गिरने के बाद मौत की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि चार साल का बच्चा साहिल बीती सात अक्टूबर की शाम से लापता है। लापता बच्चे की मां अफसाना के मुताबिक वह डेरी वाली गली में पिछले लंबे समय से किराए पर रहती है। उसने बताया कि उसका बच्चा अक्सर गली में अन्य बच्चों के साथ खेला करता था। बीते सात तारीख की शाम से उसका बच्चा लापता है।बच्चे की लापता होने के बाद उन्होंने अपने को आसपास इधर-उधर काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का कुछ भी सुराग नहीं लग पाया। उन्हें भरोसा है कि उनका बच्चा गली में खुले सीवर के हॉल में गिर गया है। बच्चे की मां अफसाना अब जिला प्रशासन से गटर को साफ कर बच्चे को निकालने के गुहार लगा रही है। जानकारी देते हुए गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने बताया कि न केवल इस गली में सीवर ओवरफ्लो है, सीवर के ढक्कन खुले हुए हैं, बल्कि पूरे एनआईटी फरीदाबाद में सीवर ओवरफ्लो का यही आलम है। बच्चा 4 दिन से लापता है, लेकिन जिला प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। बिट्टू बजरंगी ने बताया कि लापता बच्चे की मां उनके पास उनसे मदद मांगने के लिए पहुंची थी। उन्होंने घटनास्थल की वीडियो सोशल मीडिया और जिला प्रशासन को भेज कर गटर को जल्द सफाई कर बच्चे को बाहर निकालने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर