मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

विमान कंपनियों के मनमानी भाड़े तथा पूर्णिया एयरपोर्ट पर पप्पू यादव ने उठाया सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्णिया। सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में पूर्णिया में एयरपोर्ट बनाने की मांग के साथ-साथ विमान चालकों द्वारा यात्रियों से मनमाने ढंग से भाड़ा वसूली पर गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने सदन में इस मुद्दे को रखते हुए कहा कि वर्तमान में देश में एयरपोर्ट की संख्या बेहद कम है, जबकि यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है, जिससे आम आदमी को हवाई यात्रा करना मुश्किल हो गया है। जो बच्चे गरीबी रेखा से नीचे के हैं और वे परीक्षा देने जाना चाहते हैं। उन्हें ट्रेन का टिकट नहीं मिल पाता है और उन्हें जल्दबाजी में जाना पड़ता है तो क्या उसके लिए कोई मानक है? वह बच्चा, जो एक स्टेट से दूसरे स्टेट में परीक्षा देने के लिए जाता है, क्या वह भी 30,000 रुपये में टिकट खरीदकर जाएगा? क्या वह इस स्थिति में है?उन्होंने पूछा कि जब कोई रोगी कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, हार्ट, लीवर से संबंधित इलाज के लिए जाना चाहता है और अगर वह गरीबी रेखा से नीचे है तो उसके लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधा ले पाना मुश्किल है। उसे इलाज के लिए दिल्ली या किसी और बड़े शहर जाने की क्या सुविधा है? गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले ऐसे रोगियों के लिए, जो कैंसर या किसी संक्रामक बीमारी से परेशान हैं, क्या उनके लिए आप कोई ऐसी व्यवस्था करेंगे? उनके लिए आप 4,000 रुपये या 5,000 रुपये फिक्स कर दीजिए कि इतने रुपये में वे जा सकते हैं।पप्पू यादव ने कहा कि अमेरिका जैसे देश में 5,472 एयरपोर्ट हैं, जबकि भारत में मात्र 130-140 एयरपोर्ट हैं। उन्होंने सरकार से एयरपोर्ट की संख्या बढ़ाने और हवाई यात्रा को आम जनता के लिए सुलभ बनाने की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विमान कंपनियां त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह के समय टिकट के दामों में अनाप-शनाप वृद्धि कर देती हैं, जिससे मजदूर और अन्य लोग जो घर लौटना चाहते हैं, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि विमान संचालक कंपनियां यदि अतिरिक्त भार ले जाने में असमर्थ हैं, तो यात्रियों के बैग को वापस लौटा देना चाहिए, न कि उनसे अतिरिक्त पैसे वसूलने चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने हवाई अड्डों पर खाने-पीने की अत्यधिक महंगी कीमतों का भी मुद्दा उठाया, जिससे मध्यम वर्ग के लोग भी प्रभावित होते हैं।पप्पू यादव ने पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर भी अपनी मांग दोहराई और कहा कि पूर्णिया में एयरफोर्स स्टेशन के पास पहले से ही सुविधाएं मौजूद हैं। सरकार को वहां एक टर्मिनल बनाकर एयरपोर्ट चालू करना चाहिए, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को भी हवाई यात्रा की सुविधा मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर