मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 2:15 · नई दिल्ली संस्करण

विषय

#UPNews

UPNews से जुड़ी हर ताज़ा ख़बर, एक जगह।

24 ख़बरें · पेज 1 / 2

राजनीति

कल 23 अक्टूबर को UP-Bihar MLC चुनाव, 8 से 4 बजे तक वोटिंग, जानिए पूरा सियासी समीकरण

UP की 11 और बिहार MLC की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी, मतगणना 27 को। बिहार में 4 ग्रेजुएट (पटना, दरभंगा, तिरहुत, कोसी) और 4 टीचर्स (पटना, दरभंगा, तिरहुत, सारण) सीटों पर 5.32 लाख वोटर 150 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। NDA में सारण और पटना सीट पर बगावत है, जन सुराज ने मुकाबला त्रिकोणीय बनाया। UP में 5 ग्रेजुएट, 6 टीचर्स सीटों पर BJP-सपा में सीधी टक्कर, पुरानी पेंशन बड़ा मुद्दा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क7

अपराध

मेरठ के सांप कांड में फांसी - मां बोली, जैसे मेरे बेटे को तड़पाया वैसे तड़पे

मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा दी गई है। 12 अप्रैल 2025 को दोनों ने गला दबाकर अमित की हत्या की और सबूत छिपाने के लिए चारपाई पर सांप छोड़ दिया था। सपेरे ने अमरदीप को सांप बेचने की पुष्टि की। पोस्टमार्टम, 12 गवाहों और फोन रिकॉर्ड से साजिश का पर्दाफाश हुआ। अमित की मां ने फांसी की मांग की थी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

अपराध

मुस्कान को मेरठ में नहीं, इस जेल में दी जाएगी फांसी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी को अगर फांसी की सजा मिलती है तो उसे मेरठ में नहीं, मथुरा जेल में फांसी दी जाएगी। इसकी वजह जेल मैनुअल है। यूपी में मथुरा इकलौती महिला सेंट्रल जेल है जहां महिला फांसी घर मौजूद है। मेरठ जेल में महिला फांसी घर नहीं है। मुस्कान अभी मेरठ जेल में बंद है, सजा होने पर उसे मथुरा शिफ्ट किया जाएगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारी अब कहलाएगा कृष्णपुरी! माफिया अतीक अहमद के गढ़ पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान

प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद के गढ़ कसारी-मसारी पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कसारी-मसारी को अब 'कृष्णपुरी' के नाम से विकसित किया जाएगा। माफिया के नाम से अब किसी इलाके की पहचान नहीं होगी।सीएम ने अतीक के कब्जे से मुक्त 15 बीघा जमीन पर 602 फ्लैट वाले 'पद्म लोक अपार्टमेंट' का भूमिपूजन किया। साथ ही पीपलगांव में पीएम आवास के 556 लाभार्थियों को चाबी सौंपी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क4

उत्तर प्रदेश

बरेली में दंगाइयों पर गरजे CM योगी, दिया खुला अल्टीमेटम अब दंगा किया तो बाप-दादा की...

बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दंगाइयों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, दंगा किया तो पोस्टर चौराहे पर लगेगा और नुकसान की वसूली दंगाई और उसके बाप-दादा की संपत्ति से होगी। यूपी बदल चुका है, यहां दंगों के लिए जगह नहीं। 2017 से पहले हर दिन दंगा होता था, अब कानून का राज है। दंगाई की जगह सिर्फ जेल में है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क5

उत्तर प्रदेश

Varanasi Air Show: काशी में 8 दिन नहीं मिलेगा नॉनवेज, 30 KM तक मीट की दुकानें बंद

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर 'एरियल डिस्प्ले-2026' होगा। इसे स्टेट इवेंट घोषित किया गया है। बर्ड-हिट का खतरा टालने के लिए प्रशासन ने 19 से 26 अक्टूबर तक 8 दिन के लिए नमो घाट के 20-30 किमी दायरे में मांस-मछली की बिक्री पर पूरी रोक लगा दी है। मुख्य एयर शो 25 अक्टूबर को होगा, जिसमें पीएम मोदी शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क10

उत्तर प्रदेश

जेवर एयरपोर्ट को मिला नया नाम - नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में प्रस्ताव पास

लखनऊ में योगी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' होगा। कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। योगी सरकार का कहना है कि ये पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है और उनकी पहल से ही 25 साल पुराना सपना पूरा हुआ है। प्रस्ताव अब केंद्र को भेजा जाएगा। मार्च 2027 में पीएम मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क7

अपराध

झांसी में प्यार का खूनी अंजाम: घर में घुसकर प्रेमी ने चंचल को मारी गोली, एनकाउंटर से नहीं माने मां-बाप

झांसी में 19 वर्षीय चंचल की घर में घुसकर प्रेमी कमल ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 5 घंटे बाद मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ा, उसके पैर में गोली लगी। माता-पिता कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। मां सपना ने कहा, पैर में गोली से इंसाफ नहीं होगा, हत्यारे को फांसी चाहिए तभी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। पुलिस ने फास्ट ट्रैक में सजा दिलाने का भरोसा दिया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

उत्तर प्रदेश

UP में BJP की राज्यसभा लिस्ट जारी, 8 नए चेहरों को टिकट, बड़े नामों का कटा पत्ता

UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। लिस्ट में 3 OBC, 2 SC और 2 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का टिकट कटा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद के शिष्य का खौफनाक CCTV! खून से सने कपड़ों में गया छत पर और...

वृंदावन में प्रेमानंद जी के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत का नया CCTV सामने आया है। वीडियो में वह खून से सने कपड़ों में चौथे फ्लोर की ओर जाते दिखे। छत पर कुछ देर बैठे, फिर लेटे और अचानक छलांग लगा दी। कमरे से खून से सना ग्राइंडर मिला, पोस्टमॉर्टम में गुप्तांग पर कट मिला, पुलिस जांच जारी है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क16

उत्तर प्रदेश

संजय निषाद का बवाल वाला बयान, सुल्तानपुर में बोले- हाथ उठाए तो काटकर फेंक दो, जमानत हम करवाएंगे...

सुल्तानपुर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने विवादित बयान दिया। जनसभा में बोले- "अगर कोई आप पर हाथ उठाए तो उसका हाथ तोड़कर काटकर फेंक दो, जमानत मैं दिलवाऊंगा।" पुलिस की चिंता मत करो। उन्होंने हर घर पर निषाद पार्टी का झंडा लगाने और दूसरी पार्टी के नेता को मोहल्ले से भगाने को भी कहा। वीडियो वायरल है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

ई-पेपर