मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:11 · नई दिल्ली संस्करण

विषय

#RahulGandhi

RahulGandhi से जुड़ी हर ताज़ा ख़बर, एक जगह।

32 ख़बरें · पेज 1 / 2

बिहार

कैमरा, एक्शन और इलेक्शन: रवि किशन का विपक्ष को डायलॉग - 'चुनाव लड़कर जीतो...'

भाजपा सांसद रवि किशन ने 'रिजीम चेंज' पर विपक्ष को घेरा। पटना में उन्होंने कहा, चुनाव लड़कर जनता का भरोसा जीतो, सड़क पर सरकार नहीं बदलती। राहुल गांधी, प्रशांत किशोर और ध्रुव राठी पर निशाना साधते हुए कहा, विरोध करते-करते विपक्ष देशहित के खिलाफ खड़ा है। युवा विकास के साथ है।विवाद प्रशांत भूषण के बयान के बाद शुरू हुआ, जिन्होंने आंदोलन को रिजीम चेंज बताया था। रवि किशन ने कहा, मुकाबला करना है तो 2029 में मोदी से लड़कर जीतो।

राष्ट्रीय सागर डेस्क11

दिल्ली

'चोरों का सरदार' वाले बयान पर राहुल को बड़ी राहत, SC ने लगाई ट्रायल पर रोक

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राफेल से जुड़े मानहानि केस में ट्रायल पर रोक लगा दी। 2018 में राफेल डील पर PM मोदी पर ‘कमांडर-इन-थीफ’ और ‘चोरों के सरदार’ टिप्पणी का मामला है। बीजेपी कार्यकर्ता महेश श्रीश्रीमल ने मुंबई कोर्ट में शिकायत की थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद राहुल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

दिल्ली

राहुल गांधी के ट्रक पर सवार हुए अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव, दिल्ली में विपक्ष का हल्लाबोल

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकले सुप्रीम कोर्ट मार्च में विपक्षी एकता का बड़ा नजारा दिखा। राहुल के ट्रक पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव भी सवार रहे। जंतर-मंतर से सुप्रीम कोर्ट तक निकले इस मार्च में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। विपक्ष ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। तीनों नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए संविधान बचाने की बात कही।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

'कांग्रेस में न नीति है, न मर्यादा, सिर्फ हुड़दंगी हैं' - शिवराज सिंह चौहान का तीखा वार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की टोली है। दिल्ली में जंतर-मंतर विवाद पर बोलते हुए शिवराज ने कहा, कांग्रेस के पास न नीति है न मर्यादा, सिर्फ हंगामा है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, उनकी राजनीति अराजकता फैलाने वाली है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले INDIA ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार

CJI जस्टिस सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक नेताओं से मिलने का अनुरोध ठुकरा दिया है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को 'वोट चोरी', SIR प्रक्रिया और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था।CJI ने जवाब में कहा कि ये मुद्दे पहले से अदालत में विचाराधीन (sub judice) हैं और सुप्रीम कोर्ट प्रशासनिक स्तर पर किसी राजनीतिक दल से नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं, याचिका दायर करें तो मंगलवार को सुनवाई होगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

राहुल के साथ राजघाट पहुंचे खड़गे बोले- बापू ने आजादी दिलाई, BJP छीन रही है...

राहुल गांधी के साथ विपक्षी सांसद आज संसद से राजघाट तक मार्च कर धरना देंगे। बिहार में वोटर लिस्ट के SIR और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष आक्रामक है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, "बापू ने देश को आजादी दिलाई थी, BJP आज वही आजादी छीन रही है। SIR के नाम पर गरीबों और दलितों के वोट काटे जा रहे हैं, ये संविधान पर हमला है।" राहुल बोले- ये लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। वहीं राजघाट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

दिल्ली

कनॉट प्लेस में मोदी समर्थक कश्मीरी युवक की पिटाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप, BJP भड़की

दिल्ली के कनॉट प्लेस में बुधवार को इंडिया ब्लॉक की लंच मीटिंग से पहले हंगामा हो गया। मोएट्स रेस्टोरेंट के बाहर PM मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे कश्मीरी युवक फहीम नजीर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीटा। फहीम का कहना है, वह श्रीनगर का है और मोदी का फैन है, उसने राहुल गांधी को गाली नहीं दी। घटना का वीडियो वायरल है। BJP ने कांग्रेस पर असहिष्णुता का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क28

दिल्ली

INDIA ब्लॉक के मार्च में जया बच्चन का धाकड़ बयान! पैर चलेंगे तो लड़ेंगे...

INDIA ब्लॉक के 'Save Democracy March' में सपा सांसद जया बच्चन ने जोश भर दिया। बोलीं - "जब तक पैर चलेंगे, तब तक लड़ेंगे। गणेश जी गलत काम में मदद नहीं करते, वो हमारी रक्षा करेंगे।" संसद से EC दफ्तर तक 150 सांसदों के मार्च को पुलिस ने 3 बार रोका। राहुल-प्रियंका को हिरासत में भी लिया गया। 77 साल की जया का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

ई-पेपर