दिल्ली पुलिस आज INDIA ब्लॉक के EC मार्च में ACP और ऊपर के अफसरों को बॉडी कैमरा लगाकर उतरी है। EC दफ्तर के पास 5-लेयर बैरिकेडिंग और 5000 जवान तैनात हैं। ये फैसला पिछले हफ्ते जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट के बाद लिया गया, जहां महिला पत्रकारों ने पुलिस पर बदसलूकी और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पुलिस का कहना है - रिकॉर्डिंग से पारदर्शिता बनी रहेगी।
दिल्ली-NCR में बढ़ते रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया। जस्टिस पारदीवाला की बेंच बोली - ऐसा एक्शन लो कि अपराधियों में खौफ रहे। कहा, पार्क, बस, सड़क हाई-रिस्क जोन नहीं बन सकते। आस्था कुंज पार्क गैंगरेप और 47KM चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी जैसी घटनाएं निर्भया कांड की याद दिलाती हैं, ये पुलिस-प्रशासन की नाकामी है।