मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 2:18 · नई दिल्ली संस्करण

विषय

#CJP

CJP से जुड़ी हर ताज़ा ख़बर, एक जगह।

24 ख़बरें · पेज 1 / 2

दिल्ली

लेहरा दो तिरंगा से पहले गिरफ्तारी, अब कोर्ट से इस शर्त पर रिहा हुए CJP नेता अभिजीत दिपके

दिल्ली की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने CJP प्रमुख अभिजीत दिपके को जमानत दे दी है। शुक्रवार को 'लेहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले पुलिस ने उन्हें झंडेवालान स्थित घर से हिरासत में लिया था। पुलिस ने BNSS की धारा 163 का हवाला देते हुए दो नोटिस दिए थे और कहा था कि कनॉट प्लेस प्रोटेस्ट साइट नहीं है। बाद में उन्हें जाफरपुर कलां थाने ले जाकर गिरफ्तार किया गया था। आज कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।

राष्ट्रीय सागर डेस्क22

दिल्ली

CJP प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, सरकार को अल्टीमेटम- 24 घंटे में रिहा करो वरना...

सोनम वांगचुक ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने X पर वीडियो जारी कर कहा कि अगर जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन में हिरासत में लिए गए नेताओं को रविवार तक रिहा नहीं किया गया तो वे अनशन या पदयात्रा शुरू करेंगे। वांगचुक ने हालात को 'अघोषित आपातकाल' बताया और कहा कि अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका समेत हजारों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र के खिलाफ है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को करीब 3000 लोगों को हिरासत में लिया था।

राष्ट्रीय सागर डेस्क7

दिल्ली

Delhi Metro Update: DMRC का बड़ा ऐलान, इन शर्तों के तहत सभी रूट पर मेट्रो शुरू

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए राहत की खबर। DMRC ने सभी लाइनों पर सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी हैं। CJP प्रदर्शन के कारण राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ और मंडी हाउस के कुछ गेट बंद किए गए थे, जिन्हें अब खोल दिया गया है। DMRC ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी 10 लाइनों पर मेट्रो सामान्य चलेगी। हालांकि इन स्टेशनों पर CISF की अतिरिक्त तैनाती रहेगी। ट्रैफिक डायवर्जन के बीच मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क5

दिल्ली

दिल्ली में कल भी जाम का झाम, 30 रूट पर डायवर्जन - घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के कारण कल 11 अक्टूबर को भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक जंतर-मंतर, संसद मार्ग, जनपथ, कनॉट प्लेस, कर्तव्य पथ, ITO और टॉलस्टॉय मार्ग समेत 30 रूट पर डायवर्जन रहेगा। इन इलाकों में बैरिकेडिंग और नो-पार्किंग लागू होगी। पुलिस ने लोगों से मेट्रो इस्तेमाल करने और कनॉट प्लेस जाने से बचने की अपील की है। एयरपोर्ट-स्टेशन जाने वाले 1 घंटा पहले निकलें। हेल्पलाइन - 1095.

राष्ट्रीय सागर डेस्क4

दिल्ली

CJP प्रोटेस्ट पर विशाल ददलानी का फूटा गुस्सा, बोले- लोकतंत्र खतरे में...

म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने CJP प्रोटेस्ट का समर्थन किया है। उन्होंने X पर लिखा, "सिस्टम को तोड़ा-मरोड़ा गया है, जब छात्र सवाल पूछते हैं तो उन्हें जेल में डाला जाता है।" ददलानी ने NEET घोटाला और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं की मांग को जायज बताया। CJP नेता अभिजीत दीपके ने उनके बयान का स्वागत किया। दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी है और 200 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

फ्लाइट से हिरासत के बाद गरजा CJP, बोला- दीपके की हिरासत के बाद भी नहीं रुकेगा जंतर-मंतर मार्च...

फ्लाइट से उतरते ही अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। CJP ने इसे "तानाशाहीपूर्ण और पहले से तय कार्रवाई" बताया और आवाजाही की स्वतंत्रता का उल्लंघन करार दिया। पार्टी ने तीनों की तुरंत बिना शर्त रिहाई की मांग की और ऐलान किया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और देशभर का आंदोलन किसी भी हाल में रुकेगा नहीं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क28

दिल्ली

सरकार अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेनें कैंसिल, जानिए पूरी लिस्ट

CJP के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सरकार अलर्ट पर है। सुरक्षा कारणों से रेलवे ने दिल्ली आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी हैं। 9 अक्टूबर दोपहर 2 बजे बाद चलने वाली और 10 अक्टूबर सुबह 4 से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली/निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेनें कैंसिल हैं। इनमें शिवगंगा, मगध, संपूर्ण क्रांति, तेजस राजधानी, लखनऊ मेल, गोरखधाम, प्रयागराज और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। यात्रियों को SMS से सूचना दी जा रही है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क20

दिल्ली

CJP को इस बार जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, दिल्ली पुलिस ने कहा - ये गैर-कानूनी है...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं मिली। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को गैर-कानूनी बताया और नई दिल्ली में धारा 163 लागू कर दी। DCP सृष्टि पांडे ने कहा कि तैयारी पूरी है और लोगों से अपील है कि गैर-कानूनी प्रोटेस्ट में शामिल न हों। पुलिस का कहना है जंतर-मंतर पर 10 दिन पहले अनुमति लेना जरूरी है और 1000 से ज्यादा भीड़ की इजाजत नहीं है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3

मनोरंजन

CJP को सपोर्ट करने पर नसीरुद्दीन शाह पर भड़के पीयूष मिश्रा, बोले- पाकिस्तान की...

मुंबई में CJP के CEC के इस्तीफे की मांग वाले प्रदर्शन में नसीरुद्दीन शाह के शामिल होने पर पीयूष मिश्रा ने वीडियो जारी कर सेलेक्टिव होने का आरोप लगाया। बोले- फ्लाई दुबई फ्लाइट 1073 में 180 लोगों की जान बचाने वाले पायलट स्मित मच्छार पर भी बोलो। LPU में छात्राओं पर पुलिस बर्बरता पर चुप क्यों हो? झारखंड में मदद मांगने पर पाकिस्तानी कविता भेज दी थी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

ई-पेपर