मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 2:15 · नई दिल्ली संस्करण

विषय

#BreakingNews

BreakingNews से जुड़ी हर ताज़ा ख़बर, एक जगह।

53 ख़बरें · पेज 1 / 4

देश

ट्रेड डील पर ट्रंप का यू-टर्न? रूसी तेल टैरिफ हटाया, अब भारत से नई डील का ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील बेहद करीब है और यह पहले के समझौतों से बिल्कुल अलग होगी। ओवल ऑफिस में बोले- "वे डील करना चाहते हैं, हम डील करेंगे।" विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी भारत दौरे पर हैं और उन्होंने भी डील के करीब होने के संकेत दिए। पीयूष गोयल और अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव की हालिया बैठक के बाद यह बयान आया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

देश

98 साल के लालकृष्ण आडवाणी ICU में भर्ती, अपोलो अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सेहत को लेकर हेल्थ अपडेट आया है। 98 वर्षीय आडवाणी को 16 अक्टूबर शाम 7:30 बजे चेस्ट इन्फेक्शन के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे ICU में हैं और डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में इलाज चल रहा है। अस्पताल ने कहा, हालत स्थिर है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार सुबह मिलकर हाल जाना। पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर को उनके घर जाकर आशीर्वाद लिया था।

राष्ट्रीय सागर डेस्क16

बड़ी ख़बर

Russian Oil पर Trump का बड़ा ऐलान - भारत समेत 5 देशों को टैरिफ से राहत...

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल-गैस खरीदने पर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि भारत समेत 5 देशों पर रूसी तेल खरीदने पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। इन 5 देशों में भारत, चीन, तुर्की, ब्राजील और हंगरी शामिल हैं। पहले अमेरिका ने टैरिफ की धमकी दी थी, जिससे भारत पर असर का खतरा था। भारत रूस से 40% सस्ता तेल खरीदता है। इस फैसले से भारत को बड़ी राहत मिली है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

देश

गरबा पंडाल में मचा बवाल, मुस्लिम स्टाफ पर भड़का बजरंग दल, 'माता की आराधना में गैर-हिंदू ...'

सूरत के मेडिकल कॉलेज में गरबा के दौरान मुस्लिम स्टाफ की ड्यूटी पर बवाल हो गया। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर पहुंचे और विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गरबा हिंदू धार्मिक उत्सव है, इसमें गैर-हिंदुओं की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर आयोजकों और कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क28

दिल्ली एनसीआर

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मिले 5 शव - इलाके में हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। सुबह घर से कोई बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आत्महत्या, हत्या और फूड पॉइजनिंग समेत सभी एंगल से जांच कर रही है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क7

बिहार

प्रशांत किशोर के गोली मारने वाले बयान पर सियासी घमासान, भाजपा बोली - जुबान संभालो, गन सुराज...

बिहार MLC चुनाव में सियासी जुबान तेज हो गई है। प्रशांत किशोर ने CM सम्राट चौधरी के "गोली मारो, हाफ-फुल एनकाउंटर" वाले बयान पर हमला बोला, कहा ये मुख्यमंत्री की भाषा नहीं, बिहार को विजन चाहिए। पीके ने राम मंदिर वाले बयान को अहंकार बताया। पलटवार में भाजपा ने पीके की भाषा को हिंसक बताते हुए कहा- जन सुराज नहीं 'गन सुराज' चला रहे हैं, जुबान संभालें। बिहार में सियासी घमासान तेज।

राष्ट्रीय सागर डेस्क35

दिल्ली

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दुकानदारों का धंधा रुका तो...

दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत रोक से इनकार कर दिया। CJI सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि त्योहारी सीजन में छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी का सवाल है, लेकिन अभी कोई अंतरिम आदेश नहीं। जस्टिस बागची बोले, अगर NDMC के सेंट्रल पार्क बंद करने से कारोबार को नुकसान हुआ तो कोर्ट संविधान के तहत मुआवजे का आदेश देगा। मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

बड़ी ख़बर

सऊदी जाने वालों की उड़ी नींद! Riyadh Airport बंद, एअर इंडिया का बड़ा फैसला

सऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। रियाद, जेद्दा और दम्माम जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। यमन के हूती विद्रोहियों ने 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला किया था, जिसमें एक भारतीय की मौत हुई थी। सुरक्षा कारणों से एअर इंडिया के साथ इंडिगो और अकासा एयर ने भी उड़ानें रोकी हैं। यात्रियों को पूरा रिफंड या री-शेड्यूल का विकल्प दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3

अपराध

मुस्कान को मेरठ में नहीं, इस जेल में दी जाएगी फांसी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी को अगर फांसी की सजा मिलती है तो उसे मेरठ में नहीं, मथुरा जेल में फांसी दी जाएगी। इसकी वजह जेल मैनुअल है। यूपी में मथुरा इकलौती महिला सेंट्रल जेल है जहां महिला फांसी घर मौजूद है। मेरठ जेल में महिला फांसी घर नहीं है। मुस्कान अभी मेरठ जेल में बंद है, सजा होने पर उसे मथुरा शिफ्ट किया जाएगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

दिल्ली

तिरंगा कांड के बाद एयरपोर्ट पर हंगामा, अभिजीत दिपके से बोले यात्री - CIA एजेंट...

दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को यात्रियों के विरोध का सामना करना पड़ा। टर्मिनल से निकलते ही एक यात्री चिल्लाया, "क्यों देश को खराब कर रहा है?" कुछ ने 'चोर-चोर' और 'CIA एजेंट' के नारे लगाए। दिपके मुस्कुराकर थम्स-अप दिखाते हुए निकल गए। यह घटना CJP के दो कार्यकर्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में तिरंगा फहराने पर 5 दिन की जेल भेजे जाने और 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने की अपील के बीच हुई।

राष्ट्रीय सागर डेस्क27

दिल्ली

आमिर के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस! अमेरिकी नागरिक होते हुए प्रदर्शन में लिया हिस्सा

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए CJP के प्रदर्शन में शामिल होने पर कार्रवाई हुई है। इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और OCI कार्ड पर भारत में रह रहे हैं। BJP नेता किरीट सोमैया की शिकायत पर FRRO ने Immigration Act के तहत Leave India Notice जारी किया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क10

दिल्ली

Imran Masood का पलटवार - Piyush Goyal को दिया करारा जवाब, PM मोदी के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बीजेपी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर कड़ा पलटवार किया है। मसूद ने कहा, अगर बीजेपी में हिम्मत है तो पीएम मोदी इस्तीफा दें और पूरे देश में दोबारा चुनाव कराए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 13 करोड़ लोगों को मताधिकार से वंचित कर वोटों से सरकार बनाई है, इसलिए यह सरकार अवैध है। मसूद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

'चोरों का सरदार' वाले बयान पर राहुल को बड़ी राहत, SC ने लगाई ट्रायल पर रोक

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राफेल से जुड़े मानहानि केस में ट्रायल पर रोक लगा दी। 2018 में राफेल डील पर PM मोदी पर ‘कमांडर-इन-थीफ’ और ‘चोरों के सरदार’ टिप्पणी का मामला है। बीजेपी कार्यकर्ता महेश श्रीश्रीमल ने मुंबई कोर्ट में शिकायत की थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद राहुल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

ई-पेपर