मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

विषय

#BJP

BJP से जुड़ी हर ताज़ा ख़बर, एक जगह।

60 ख़बरें · पेज 1 / 4

बिहार

मैथिली ठाकुर को दूसरा बड़ा तोहफा, नितिन नवीन की स्पेशल 34 में मिला मौका

बिहार की अलीनगर से विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर का BJP में कद बढ़ा है। उन्हें भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। नई टीम का ऐलान भाजयुमो अध्यक्ष हेमांग जोशी ने नितिन नवीन के निर्देश पर किया। इसे 'स्पेशल 34' नाम दिया गया है। मैथिली ने PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। बिहार के 6 नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा चोरी पर अखिलेश का तंज, बोले- भिखारी भी ऐसी चोरी नहीं करता...

अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों मिलकर देश को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग और बीजेपी वोट चोरी कर रहे हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि मंदिर के बाहर भिखारी भी चोरी नहीं करता, बीजेपी ने राम मंदिर में भी चोरी करा दी। उन्होंने कहा कि जो चंदा चोरी कर सकते हैं वो वोट भी चोरी कर सकते हैं। इस बार बीजेपी हर हाल में हारेगी, भगवान खुद हराएंगे।

राष्ट्रीय सागर डेस्क5

उत्तर प्रदेश

BJP को झटका! अखिलेश ने चल दिया बड़ा दांव, ब्रजभूषण के 4 करीबी सपा में शामिल

गोंडा में BJP को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के चार करीबी भगवान सिंह, कृष्ण पटेल, शिव कुमार और शंकर वर्मा ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली। लखनऊ में अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। चारों नेता 15 साल से ब्रजभूषण की कोर टीम में थे।नेताओं ने बीजेपी पर उपेक्षा का आरोप लगाया। इनके आने से सपा ने ठाकुर, कुर्मी, ब्राह्मण और OBC वोट बैंक साधा है। 2027 चुनाव से पहले इसे बड़ी सियासी हलचल माना जा रहा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

Imran Masood का पलटवार - Piyush Goyal को दिया करारा जवाब, PM मोदी के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बीजेपी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर कड़ा पलटवार किया है। मसूद ने कहा, अगर बीजेपी में हिम्मत है तो पीएम मोदी इस्तीफा दें और पूरे देश में दोबारा चुनाव कराए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 13 करोड़ लोगों को मताधिकार से वंचित कर वोटों से सरकार बनाई है, इसलिए यह सरकार अवैध है। मसूद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

पीयूष गोयल ने गिनाए कांग्रेस के 'रिवॉर्ड', चुनाव आयुक्तों को दिए राजनीतिक इनाम, राहुल को बताया 'रेड फ्लैग'

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के चुनाव आयोग वाले इतिहास पर सवाल उठाए। गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व CEC टीएन शेषन को 1999 में आडवाणी के खिलाफ टिकट दिया, और दूसरे CEC एमएस गिल को पद पर रहते हुए 2000 में पद्म विभूषण दिया, फिर UPA में कैबिनेट मंत्री बनाया। दो अन्य CEC को राज्यपाल भी बनाया। उन्होंने राहुल को 'सबसे बड़ा रेड फ्लैग' बताते हुए पूछा कि अगर सबूत हैं तो हलफनामा देकर EC में शिकायत क्यों नहीं करते?

राष्ट्रीय सागर डेस्क9

दिल्ली

'कांग्रेस में न नीति है, न मर्यादा, सिर्फ हुड़दंगी हैं' - शिवराज सिंह चौहान का तीखा वार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की टोली है। दिल्ली में जंतर-मंतर विवाद पर बोलते हुए शिवराज ने कहा, कांग्रेस के पास न नीति है न मर्यादा, सिर्फ हंगामा है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, उनकी राजनीति अराजकता फैलाने वाली है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

उत्तर प्रदेश

CM योगी को बचाना है अपना दुर्ग, गोरखपुर से बरेली तक बीजेपी की साख दांव पर

सीएम योगी आदित्यनाथ अपना दुर्ग बचाने खुद मैदान में उतर गए हैं। गोरखपुर से बरेली तक बीजेपी की साख दांव पर है। गोरखपुर में विपक्ष ने सेंध लगाने की तैयारी की है, तो बरेली में मुस्लिम-दलित समीकरण से बीजेपी को घेरा जा रहा है। योगी ने 72 घंटे में 4 रैलियां कीं। गोरखपुर में विकास और बरेली में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया। 2027 से पहले ये लड़ाई योगी के लिए प्रतिष्ठा की बन गई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क4

उत्तर प्रदेश

एक युग का अंत! बलिया के 'बाबू साहब' चंद्रशेखर की विरासत 37 साल बाद संसद से बाहर

पूर्व पीएम चंद्रशेखर का परिवार 37 साल बाद संसद से बाहर हो गया है। भाजपा ने उनके बेटे नीरज शेखर का राज्यसभा टिकट काट दिया है। उनका कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। 1962 से चंद्रशेखर और 2007 से नीरज लगातार सदन में थे। 2019 में सपा छोड़ भाजपा में आए नीरज की बलिया में पकड़ कमजोर होने से टिकट कटा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

उत्तर प्रदेश

UP में BJP की राज्यसभा लिस्ट जारी, 8 नए चेहरों को टिकट, बड़े नामों का कटा पत्ता

UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। लिस्ट में 3 OBC, 2 SC और 2 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का टिकट कटा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

ई-पेपर