बिहार
अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, JDU ने विधायकी रद्द कराने के लिए स्पीकर को दिया पत्र
JDU से निकाले जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधायकी पर संकट गहरा गया है। JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र देकर दल-बदल कानून के तहत सदस्यता रद्द करने की मांग की है। आरोप है कि अनंत सिंह ने MLC चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार किया और CM नीतीश के खिलाफ अपमानजनक भाषा बोली। साथ ही पत्नी नीलम देवी से 20 सूत्री समिति और राज्य मंत्री का दर्जा भी छीन लिया गया है।


