मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 2:20 · नई दिल्ली संस्करण

विषय

#AkhileshYadav

AkhileshYadav से जुड़ी हर ताज़ा ख़बर, एक जगह।

20 ख़बरें · पेज 1 / 2

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा चोरी पर अखिलेश का तंज, बोले- भिखारी भी ऐसी चोरी नहीं करता...

अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों मिलकर देश को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग और बीजेपी वोट चोरी कर रहे हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि मंदिर के बाहर भिखारी भी चोरी नहीं करता, बीजेपी ने राम मंदिर में भी चोरी करा दी। उन्होंने कहा कि जो चंदा चोरी कर सकते हैं वो वोट भी चोरी कर सकते हैं। इस बार बीजेपी हर हाल में हारेगी, भगवान खुद हराएंगे।

राष्ट्रीय सागर डेस्क5

दिल्ली

राहुल गांधी के ट्रक पर सवार हुए अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव, दिल्ली में विपक्ष का हल्लाबोल

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकले सुप्रीम कोर्ट मार्च में विपक्षी एकता का बड़ा नजारा दिखा। राहुल के ट्रक पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव भी सवार रहे। जंतर-मंतर से सुप्रीम कोर्ट तक निकले इस मार्च में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। विपक्ष ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। तीनों नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए संविधान बचाने की बात कही।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

उत्तर प्रदेश

अयोध्या पहुंचे अखिलेश यादव! भागवत कथा सुन भक्ति में हुए लीन, संतों से लिया आशीर्वाद

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को अयोध्या में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन कर व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया और कथा श्रवण की। संतों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या संतों की नगरी है, यहां शांति मिलती है। सपा सभी धर्मों का सम्मान करती है। राजनीतिक जानकार इसे 2027 चुनाव से पहले सॉफ्ट हिंदुत्व रणनीति के तौर पर देख रहे हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

EC दफ्तर के बाहर विपक्ष का हाई वोल्टेज ड्रामा: अखिलेश का स्टंट, राहुल-प्रियंका का धरना

संसद से चुनाव आयोग तक INDIA गठबंधन के मार्च को दिल्ली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन पर रोक दिया। पुलिस से झड़प में सपा प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेड पर चढ़कर कूद गए। रोके जाने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ा। EC दफ्तर और आकाशवाणी के पास RAF तैनात है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

उत्तर प्रदेश

कुर्सी पर थप्पड़ तक आ गई नौबत, अखिलेश का बड़ा एक्शन - गोरखपुर सपा भंग

गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुर्सी विवाद में पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ मारने के आरोप में सपा ने सख्त एक्शन लिया है। आरोपी नेता अंशुमान सिंह को तुरंत निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला, महानगर और सभी फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणियां भंग कर दी गईं। पुलिस ने दो FIR दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

बड़ी ख़बर

बीएसपी के घमासान में कूदे अखिलेश यादव: मायावती के भतीजे आकाश को लेकर दिया बड़ा बयान

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती द्वारा अपने भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर…

राष्ट्रीय सागर डेस्क91

ई-पेपर