लखनऊ के बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज क्षेत्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत सामग्री बांटी।
उन्होंने अधिकारियों को राहत, चिकित्सा, भोजन और जल निकासी व्यवस्था तेज करने तथा बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए फैजुल्लागंज से नैमिषारण्य तक तटबंध की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। लिस्ट में 3 OBC, 2 SC और 2 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का टिकट कटा है।
वृंदावन में प्रेमानंद जी के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत का नया CCTV सामने आया है। वीडियो में वह खून से सने कपड़ों में चौथे फ्लोर की ओर जाते दिखे। छत पर कुछ देर बैठे, फिर लेटे और अचानक छलांग लगा दी। कमरे से खून से सना ग्राइंडर मिला, पोस्टमॉर्टम में गुप्तांग पर कट मिला, पुलिस जांच जारी है।
गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुर्सी विवाद में पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ मारने के आरोप में सपा ने सख्त एक्शन लिया है। आरोपी नेता अंशुमान सिंह को तुरंत निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला, महानगर और सभी फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणियां भंग कर दी गईं। पुलिस ने दो FIR दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सुल्तानपुर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने विवादित बयान दिया। जनसभा में बोले- "अगर कोई आप पर हाथ उठाए तो उसका हाथ तोड़कर काटकर फेंक दो, जमानत मैं दिलवाऊंगा।" पुलिस की चिंता मत करो। उन्होंने हर घर पर निषाद पार्टी का झंडा लगाने और दूसरी पार्टी के नेता को मोहल्ले से भगाने को भी कहा। वीडियो वायरल है।
2027 यूपी चुनाव से पहले AIMIM चीफ ओवैसी ने सपा को खुली धमकी दी है। श्रावस्ती में बोले- "मुसलमान किसी की बपौती नहीं, हम वोट बैंक नहीं।" अखिलेश पर नूरा कुश्ती का आरोप लगाया। गठबंधन प्रस्ताव ठुकराने पर कहा- "पछताओगे, अब AIMIM 100 सीटों पर अकेले लड़ेगी।"
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगने के मामले में गिरोह से जुड़े दो और आरोपिताें को गिरफ्तार किया है।
आगरा। दिल्ली में ब्रिक्स देशों के 18 वें सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंची रिपब्लिक ऑफ युगांडा की उपराष्ट्रपति सोमवार को दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा चलकर आगरा पहुंचेंगी और ताज का दीदार…