मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 2:54 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य

दिल्ली

दिल्ली की ताज़ा ख़बरें और ज़मीनी रिपोर्ट।

3164 ख़बरें · पेज 3 / 198

दिल्ली

दिल्ली में कल भी जाम का झाम, 30 रूट पर डायवर्जन - घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के कारण कल 11 अक्टूबर को भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक जंतर-मंतर, संसद मार्ग, जनपथ, कनॉट प्लेस, कर्तव्य पथ, ITO और टॉलस्टॉय मार्ग समेत 30 रूट पर डायवर्जन रहेगा। इन इलाकों में बैरिकेडिंग और नो-पार्किंग लागू होगी। पुलिस ने लोगों से मेट्रो इस्तेमाल करने और कनॉट प्लेस जाने से बचने की अपील की है। एयरपोर्ट-स्टेशन जाने वाले 1 घंटा पहले निकलें। हेल्पलाइन - 1095.

राष्ट्रीय सागर डेस्क4

दिल्ली

CJP प्रोटेस्ट पर विशाल ददलानी का फूटा गुस्सा, बोले- लोकतंत्र खतरे में...

म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने CJP प्रोटेस्ट का समर्थन किया है। उन्होंने X पर लिखा, "सिस्टम को तोड़ा-मरोड़ा गया है, जब छात्र सवाल पूछते हैं तो उन्हें जेल में डाला जाता है।" ददलानी ने NEET घोटाला और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं की मांग को जायज बताया। CJP नेता अभिजीत दीपके ने उनके बयान का स्वागत किया। दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी है और 200 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

फ्लाइट से हिरासत के बाद गरजा CJP, बोला- दीपके की हिरासत के बाद भी नहीं रुकेगा जंतर-मंतर मार्च...

फ्लाइट से उतरते ही अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। CJP ने इसे "तानाशाहीपूर्ण और पहले से तय कार्रवाई" बताया और आवाजाही की स्वतंत्रता का उल्लंघन करार दिया। पार्टी ने तीनों की तुरंत बिना शर्त रिहाई की मांग की और ऐलान किया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और देशभर का आंदोलन किसी भी हाल में रुकेगा नहीं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क28

दिल्ली

सरकार अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेनें कैंसिल, जानिए पूरी लिस्ट

CJP के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सरकार अलर्ट पर है। सुरक्षा कारणों से रेलवे ने दिल्ली आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी हैं। 9 अक्टूबर दोपहर 2 बजे बाद चलने वाली और 10 अक्टूबर सुबह 4 से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली/निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेनें कैंसिल हैं। इनमें शिवगंगा, मगध, संपूर्ण क्रांति, तेजस राजधानी, लखनऊ मेल, गोरखधाम, प्रयागराज और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। यात्रियों को SMS से सूचना दी जा रही है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क20

दिल्ली

CJP को इस बार जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, दिल्ली पुलिस ने कहा - ये गैर-कानूनी है...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं मिली। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को गैर-कानूनी बताया और नई दिल्ली में धारा 163 लागू कर दी। DCP सृष्टि पांडे ने कहा कि तैयारी पूरी है और लोगों से अपील है कि गैर-कानूनी प्रोटेस्ट में शामिल न हों। पुलिस का कहना है जंतर-मंतर पर 10 दिन पहले अनुमति लेना जरूरी है और 1000 से ज्यादा भीड़ की इजाजत नहीं है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3

दिल्ली

दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट: आज रात 9 बजे से बंद होंगे 57 स्टेशनों के गेट?

दिल्ली में CJP के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा अलर्ट जारी है। दिल्ली पुलिस ने आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद करने का प्रस्ताव DMRC को भेजा है, इंटरचेंज जारी रह सकता है। इधर रेलवे ने सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और निजामुद्दीन आने वाली मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दीं। CJP, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

CJP प्रोटेस्ट से पहले हड़कंप, कांग्रेस के धरने से जाम - 5000 लोग नहीं पकड़ पाए ट्रेन

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर के CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली आ रहे 15 कार्यकर्ताओं को इटारसी में ट्रेन से उतार कर डिटेन किया गया। उधर, कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के राजघाट मार्च के कारण गुरुवार को दिल्ली में भारी जाम लगा। मिंटो ब्रिज समेत स्टेशन जाने वाले रास्ते 3 घंटे बंद रहे, जिससे 5000 से ज्यादा यात्री नई दिल्ली स्टेशन नहीं पहुंच पाए और डिब्रूगढ़ राजधानी, मुंबई राजधानी समेत कई ट्रेनें छूट गईं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

राहुल के साथ राजघाट पहुंचे खड़गे बोले- बापू ने आजादी दिलाई, BJP छीन रही है...

राहुल गांधी के साथ विपक्षी सांसद आज संसद से राजघाट तक मार्च कर धरना देंगे। बिहार में वोटर लिस्ट के SIR और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष आक्रामक है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, "बापू ने देश को आजादी दिलाई थी, BJP आज वही आजादी छीन रही है। SIR के नाम पर गरीबों और दलितों के वोट काटे जा रहे हैं, ये संविधान पर हमला है।" राहुल बोले- ये लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। वहीं राजघाट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

दिल्ली

कनॉट प्लेस में मोदी समर्थक कश्मीरी युवक की पिटाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप, BJP भड़की

दिल्ली के कनॉट प्लेस में बुधवार को इंडिया ब्लॉक की लंच मीटिंग से पहले हंगामा हो गया। मोएट्स रेस्टोरेंट के बाहर PM मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे कश्मीरी युवक फहीम नजीर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीटा। फहीम का कहना है, वह श्रीनगर का है और मोदी का फैन है, उसने राहुल गांधी को गाली नहीं दी। घटना का वीडियो वायरल है। BJP ने कांग्रेस पर असहिष्णुता का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क28

दिल्ली

INDIA ब्लॉक के मार्च में जया बच्चन का धाकड़ बयान! पैर चलेंगे तो लड़ेंगे...

INDIA ब्लॉक के 'Save Democracy March' में सपा सांसद जया बच्चन ने जोश भर दिया। बोलीं - "जब तक पैर चलेंगे, तब तक लड़ेंगे। गणेश जी गलत काम में मदद नहीं करते, वो हमारी रक्षा करेंगे।" संसद से EC दफ्तर तक 150 सांसदों के मार्च को पुलिस ने 3 बार रोका। राहुल-प्रियंका को हिरासत में भी लिया गया। 77 साल की जया का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

CJP प्रोटेस्ट में लगे इस आरोप की वजह से INDIA ब्लॉक के प्रोटेस्ट में बॉडी कैमरा लगाकर उतरी दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस आज INDIA ब्लॉक के EC मार्च में ACP और ऊपर के अफसरों को बॉडी कैमरा लगाकर उतरी है। EC दफ्तर के पास 5-लेयर बैरिकेडिंग और 5000 जवान तैनात हैं। ये फैसला पिछले हफ्ते जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट के बाद लिया गया, जहां महिला पत्रकारों ने पुलिस पर बदसलूकी और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पुलिस का कहना है - रिकॉर्डिंग से पारदर्शिता बनी रहेगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

दिल्ली

EC दफ्तर के बाहर विपक्ष का हाई वोल्टेज ड्रामा: अखिलेश का स्टंट, राहुल-प्रियंका का धरना

संसद से चुनाव आयोग तक INDIA गठबंधन के मार्च को दिल्ली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन पर रोक दिया। पुलिस से झड़प में सपा प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेड पर चढ़कर कूद गए। रोके जाने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ा। EC दफ्तर और आकाशवाणी के पास RAF तैनात है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1

दिल्ली

Pink Ticket का खेल खत्म! दिल्ली में महिलाओं को अब बस में ऐसे मिलेगा फ्री सफर

दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस सफर का नियम बदल गया है। अब पिंक पेपर टिकट बंद हो गया है। CM रेखा गुप्ता सरकार ने 4 अक्टूबर से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य कर दिया है। कार्ड को बस में टैप करने पर ही सफर फ्री होगा। कार्ड नहीं होने पर टिकट लेना होगा। NCR की महिलाओं को भी फ्री सुविधा नहीं मिलेगी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3

दिल्ली

EVM हटाओ बैलेट लाओ... खड़गे बोले- CEC बीजेपी एजेंट, INDIA ब्लॉक का देशव्यापी प्रोटेस्ट

CEC इस्तीफे से बैलेट पेपर तक खड़गे ने रखीं तीन मांगें - CEC ज्ञानेश कुमार को हटाओ, EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराओ और SIR से पहले वाली वोटर लिस्ट लागू करो। खड़गे ने दावा किया 13 करोड़ वोट काटे गए। INDIA ब्लॉक 8 अक्टूबर तक जिलों में प्रोटेस्ट करेगा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2

ई-पेपर