मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:13 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर में चाकूबाजी में युवक की मौत, एम्बुलेंस सेवा को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जबलपुर में चाकूबाजी में युवक की मौत, एम्बुलेंस सेवा को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद के बाद कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं से समय पर मदद नहीं मिलने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी।

यह घटना बुधवार देर रात बरगी थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा गांव में हुई। मृतक की पहचान नमामि पटेल के रूप में हुई है, जो पेशे से वेल्डर थे।

पुलिस के मुताबिक, पटेल रात का खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले घनश्याम केवट से उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई।

बरगी थाना पुलिस को बुधवार देर रात घटना की सूचना मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी विवाद के बाद पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला किया गया। बरगी थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

पटेल को पहले बरगी के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ले जाते समय चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमले के बाद उन्होंने कई बार 108 एंबुलेंस सेवा और 112 आपातकालीन सेवा से संपर्क किया लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंची।

उन्होंने दावा किया कि पटेल को अस्पताल ले जाने के लिए उन्हें मजबूरी में निजी वाहन का इस्तेमाल करना पड़ा। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि बरगी अस्पताल की एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते उन्हें पटेल को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए दोबारा निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा।

उन्होंने दावा किया कि डॉक्टरों ने बताया कि अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो पटेल की जान बचने की संभावना अधिक हो सकती थी।

पुलिस ने बताया कि नमामि पटेल की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। हत्या के पीछे की वजह का पता आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही चलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर