मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:57 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:ससुरालियों से तंग युवक ने जहर निगल की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

यमुनानगर,। ससुराल पक्ष से तंग आकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर

आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया। सूचना

मिलने पर पुलिस मौके पहुँची और शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को

पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया। पुलिस ने मामले में

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

शहर थाना क्षेत्र की

रविदास कालोनी निवासी रंजना लांबा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके

बेटे शिवम की एक माह पहले कृतिका से कोर्ट मैरिज हुई थी। 29 मई को कृतिका

अपने मायके वालो से मिलने के लिए गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं आई। जब

उनके बेटे शिवम ने उसे लाने का प्रयास किया तो उनके बेटे के खिलाफ सिटी

थाने में शिकायत दे दी। जिसके बाद उनके बेटे शिवम को महिला थाना में बुलाया

गया।

रंजना का आरोप है कि महिला थाने में शिवम के ससुराल वालों ने

उसके बेटे शिवम, बेटी भूमि व उसके साथ गाली-गलौच की थी। इसके साथ ही

आरोपितों ने शिवम को धमकाया था कि कृतिका उसके साथ नहीं जाएगी। रंजना के

अनुसार आरोपितों ने दुष्कर्म का झूठा मुकदमा लगवाने की भी धमकी दी थी। इसके

साथ ही उसे कहा था कि वह उसके लिए मर चुका है। आरोपी लगातार शिवम पर तलाक

देने के लिए दबाव भी बनाते थे। गुरुवार शाम को शिवम घर आया और उसने मरने से

पहले वीडियो बनाकर वायरल किया। जिसमें उसने पत्नी कृतिका सहित सास व साले

को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद शिवम में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी

मौत हो गई।

रामपुरा चौकी इंचार्ज प्रवीण ने बताया कि पुलिस ने

शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मामले में

युवक की पत्नी, सास, साला, बुआ सास का लड़का और बुआ सास के खिलाफ केस दर्ज

किया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर