मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:58 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश के साथ दिन में छाया अंधेरा, तीन फ्लाइट डायवर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

खराब मौसम के कारण विस्तारा की दो उड़ानें लखनऊ और एक अमृतसर डायवर्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज तीसरे पहर तेज हवा के झोंकों और गरज के साथ बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया है। अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों को को दिनभर की गर्मी से राहत तो मिल गई लेकिन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इलाके में खराब मौसम (दृश्यता कम होने) के कारण विस्तारा एयरलाइन की दो उड़ानें लखनऊ और एक अमृतसर डायवर्ट करनी पड़ीं।

दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी के बाद बारिश का दौर जारी है। मौसम में आए बदलाव की वजह से नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में तेज हवा चलने के साथ बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में दोपहर बाद मौसम बदले की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के इलाके में खराब मौसम के कारण दृश्यता कम हो गई। नतीजतन, विस्तारा एयरलाइन की तिरुवनंतपुरम और भुवनेश्वर से दिल्ली आ रही कुल दो उड़ानें लखनऊ के लिए डायवर्ट करनी पड़ीं।

विस्तारा ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में बताया कि केरल के त्रिवेन्द्रम और ओडिशा के भुवनेश्वर से उसकी दो उड़ानें, जो नई दिल्ली पहुंचने वाली थीं, उन्हें उत्तर प्रदेश के लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। इसके अलावा मुंबई से दिल्ली की उड़ान यूके944 को अमृतसर (एटीक्यू) की ओर मोड़ दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहले ही शनिवार और रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर