मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 19 जिलों में बारिश के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया

भोपाल,। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से

मध्य प्रदेश में आज (शनिवार) से मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है। मौसम

विभाग की मानें तो प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छा जाएंगे, साथ ही

जबलपुर, शहडलो, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम सहित प्रदेश के 19 शहरों में गरज-चमक

के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। अलग-अलग शहरों में तेज रफ्तार

से हवाएं चलने के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर आगामी तीन दिन तक बना रह सकता

है।

पाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी

विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना

हुआ है, उसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग

में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पूर्वी विदर्भ से लेकर कर्नाटक

और तमिलनाडु होते हुए कोमरीन क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

वरिष्ठ

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन तीन मौसम

प्रणालियों के चलते आज से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन

मौसम प्रणालियों के कारण हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। हवाओं की

रफ्तार भी 20 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास है। उन्होंने बताया कि आज

राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, आगर मालवा, मंदसौर, गुना, अनूपपुर, शहडोल,

उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला,

पांढुर्ना, भिंड एवं मुरैना जिले में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हो

सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर