मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:09 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने वीर सावरकर को उनकी जयंती पर किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

रायपुर,। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर आज

मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी

विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर सावरकर को महान राष्ट्रभक्त और

भारत का वीर सपूत बताया।

श्री साय ने कहा कि - वीर सावरकर

भारत के एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, विचारक, लेखक और सामाजिक

कार्यकर्ता थे, जिन्होंने राष्ट्रहित के लिए अनेकों क्रांतिकारियों को

प्रेरित किया। वीर सावरकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो युवाओं

को राष्ट्रहित सर्वोपरि के मंत्र का पालन करना सिखाते हैं।

उल्लेखनीय

है कि भारत की स्वतंत्रता के लिए सावरकर की अटूट प्रतिबद्धता के कारण

उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। क्रांतिकारी गतिविधियों में

शामिल होने के कारण उन्हें अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया और आजीवन कारावास

की सजा सुनाई। विपत्तियों का सामना करते हुए सावरकर का साहस और दृढ़ता आने

वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण है। जेल में कठोर परिस्थितियों को झेलने

के बावजूद, जिसमें एकांत कारावास भी शामिल है, उन्होंने भारत की स्वतंत्रता

के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में कभी कमी नहीं आने दी। नतीजतन, उनका समर्पण

और बलिदान युवा भारतीयों को प्रेरित करता है, उन्हें अपने देश की बेहतरी के

लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर