मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 · रात 8:09 · नई दिल्ली संस्करण

टीपीसी को हथियार सप्लाई करने के दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

पलामू। उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी को हथियार सप्लाई

करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने हरिहरगंज से गिरफ्तार किया है। इनके

पास से एक लोकल मेड कार्बाइन, 8 एसएलआर का पुराना मैगजीन, 3 एलएमजी का

पारदर्शी मैगजीन, तीन जिंदा गोली बरामद की गई है।

गिरफ्तार

सप्लायरों में हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया कुरहत के रहने वाले 28

वर्षीय गोविंद कुमार एवं औरंगाबाद जिला अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र के

लहंगकर्मा बरईखाप उपाध्याय बिगहा के 48 वर्षीय घनश्याम चौबे शामिल हैं।

जिले

की एसपी रिष्मा रमेशन ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को

बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी को

हथियार सप्लाई देने के लिए गोविंद कुमार अपने घर में हथियार, मैगजीन रखे

हुए हैं और अपने सहयोगियों से अन्य कई तरह के हथियार, गोली, मैगजीन मंगाने

वाला है। छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम

बनाई गई और त्वरित कार्रवाई की गई। ग्राम कुरहत में गोविंद के घर पर

छापेमारी की गई। यहां से मोबाइल फोन, एसएलआर का पुराना दो मैगजीन और दो

जिंदा गोली बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर उसके सहयोगी टीएसपीसी के सदस्य

घनश्याम चौबे को हरिहरगंज से ही गिरफ्तार किया गया।

बाद में घनश्याम

चौबे की निशानदेही पर मोबाइल फोन, लोकल मेड कार्बाइन हथियार, 6 एसएलआर का

पुराना मैगजीन, एलएमजी का पारदर्शी मैगजीन 3, एक गोली बरामद की गई। जानकारी

मिली है कि पिछले 10 साल से दोनों उग्रवादी संगठन टीपीसी को अवैध हथियार

एवं मैगजीन सप्लाई करते थे। कभी नाम सामने नहीं आने के कारण इनके खिलाफ कोई

मामला दर्ज नहीं हुआ था। छानबीन में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपित

सिर्फ उग्रवादियों को ही हथियार की आपूर्ति करते थे।

करवाई टीम में

छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा हरिहरगंज के थाना प्रभारी

इंस्पेक्टर चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक लाल बहादुर हरिजन, सहायक अवर

निरीक्षक संजय कुमार सिंह, मनोज दास सहित जवान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर