मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 · रात 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

रंगदारी के 50 लाख रुपए लेने आये कुख्यात अपराधी अमन साहू के गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

रांची,। ओरमांझी थाना पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी

अमन साहू के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार

अपराधियों में प्रमोद सिंह और अमजद खान शामिल है। इनके पास से एक देशी

रिवाल्वर, आठ जिंदा गोली, तीन एंड्राइड मोबाइल फोन, एक टाटा नेक्सोन कार

बरामद किया है।

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता

सम्मेलन में बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट में काम करने वाले ठेकेदार से

50 लाख की रंगदारी वसूलने आये दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मयंक सिंह, अमन साहू और

चंदन साहू के गैंग के सदस्य उनके निर्देश पर रंगदारी लेने के लिए आ रहे है।

सूचना के बाद सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित

टीम ने निर्माण स्थल पर गश्ती चेकिंग और संदिग्ध पर निगरानी रखने के लिए

पहुंची। कुछ देर के बाद एक सफेद रंग का टाटा नेक्सोन गाडी आयी जिसे रूकने

का ईशारा करने पर पीछे मोडकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद सशस्त्र बल के

सहयोग से पीछा कर पकड लिया गया। कार से दो लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ

के क्रम में उनलोगों ने बताया कि वे दोनों अमन साहू गैंग के सदस्य है और

मयंक सिंह, अमन साहू और चंदन साहू के निर्देश पर रोड निर्माण कम्पनी से

रंगदारी लेने जा रहा था कि रास्ते में पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

एसएसपी

ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने बताया कि छह फरवरी और

छह मार्च को सड़क निर्माण स्थल पर अमन साहू के गुर्गों के द्वारा फायरिंग

करके जान मारने का भय दिखाकर 50 लाख रूपये रंगदारी की मांग की गई थी। उसी

रंगदारी के रूपये को लेने के लिए हमलोग आये थे। इसी दौरान हम दोनों को

हथियार गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार

प्रमोद सिंह के खिलाफ पतरातू थाने में पूर्व से तीन मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर