मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: दो मामलों का आपसी सहमति से निपटारा परिवार में खुशियां लौटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

सोनीपत, । हरियाणा

राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस

हॉल में पलवल और सोनीपत जिले के महिला विरुद्ध अपराध के 12 मामलों की जनसुनवाई की।

इस दौरान 2 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा हुआ।

मंगलवार

को वाईस चेयरपर्सन के प्रयासों से सोनीपत की बेटी के परिवार में दोबारा खुशियां लौट

आईं। उन्होंने पिछले 6 महीनों से सोनीपत की बेटी और उसके ससुराल वालों के बीच चल रहे

विवाद को खत्म करवाने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की और मामला सुलझाया। उन्होंने

5 मामलों में दोनों पक्षों को अगली सुनवाई के लिए 7 अगस्त को पंचकूला में हाजिर होने

के निर्देश दिए।

उन्होंने

पलवल जिले से संबंधित धारा 376 के दो मामलों की सुनवाई की। पहले मामले में थाना बदलने

और दूसरे मामले में अपराधी को 15 दिन में गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतकर्ता

महिलाओं से पुलिस व्यवहार के बारे में पूछा, जिनका कहना था कि पुलिस का व्यवहार जांच

के दौरान अच्छा रहा।

वाईस

चेयरपर्सन ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं का

समय पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई

कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। एसीपी संदीप, परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमारी, महिला

थाना सोनीपत की इंचार्ज कविता, अंशु जैन सहित सभी संबंधित अधिकारी व शिकायतकर्ता मौजूद

रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर