मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 9:13 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद:गेहूं से भरा ट्रक लेकर चालक हुआ गायब,ट्रक मालिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन86 बार पढ़ा गया

फतेहाबाद। टोहाना से ट्रक में गेहूं की सैंकड़ों बोरियां लोड करके राजस्थान के लिए चले एक ट्रक के गायब होने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर टोहाना पुलिस ने ट्रक मालिक को फतेहाबाद ट्रक यूनियन से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान अरविंद सिंह उर्फ मोटू पुत्र धर्मपाल निवासी बृजलालपुरा, जिला झुंझनू राजस्थान के रूप में हुई है। गुरुवार काे इस बारे जानकारी देते हुए थाना शहर टोहाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस बारे 14 जून को गांव हमजापुर निवासी विरेन्द्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायकर्ता के अनुसार उसने एफसीआई रोड ट्रांसपोर्ट का टेंडर लिया है। 29 मई को उसने अरविंद व उसके पिता धर्मपाल से सम्पर्क कर अपना माल राजस्थान के बारां पहुंचाना था।इसके बाद आरोपी हैफेड गोदाम, टोहाना से 696 बैग गेहूं अपनी गाड़ी में लोड करके एफसीआई बारां के लिए चले थे। उसने किराये के तौर पर 35 हजार 875 भी ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद से ट्रक मालिक अरविंद व धर्मपाल दोनों माल सहित गायब हो गए थे। इस बारे पुलिस ने केस दर्ज कर जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने अहम सुराग जुटाते हुए ट्रक मालिक अरविंद को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उसके साथी की गिरफ्तारी व माल के बारे में जानकारियां जुटाई जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर