मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी हस्ताक्षर मामले में तृणमूल विधायक कुणाल घोष को सीआईडी का समन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन54 बार पढ़ा गया
फर्जी हस्ताक्षर मामले में तृणमूल विधायक कुणाल घोष को सीआईडी का समन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच तेज करते हुए राज्य की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने अब बेलियाघाटा से तृणमूल कांग्रेस विधायक कुणाल घोष को पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें रविवार को भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इसी दिन तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार, जांचकर्ता दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, कुणाल घोष को शुक्रवार को नोटिस जारी किया गया था। अभिषेक बनर्जी को रविवार दोपहर 12 बजे उपस्थित होने के लिए कहा गया है, जबकि कुणाल घोष को उसी दिन लगभग ढाई बजे सीआईडी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

इससे पहले सीआईडी अधिकारियों ने साइन फर्जीवाड़ा मामले में कुणाल घोष के आवास पर जाकर उनका बयान दर्ज किया था। अब जांच एजेंसी दोनों नेताओं के बयानों का मिलान कर मामले की विभिन्न कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेगी।

उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को अभिषेक बनर्जी से सीआईडी ने लगभग साढ़े पांच घंटे पूछताछ की थी। उन्हें शाम छह बजे तक उपस्थित होने को कहा गया था और वह निर्धारित समय से करीब 15 मिनट पहले भवानी भवन पहुंचे थे। पूछताछ के बाद वह रात लगभग साढ़े 11 बजे सीआईडी मुख्यालय से बाहर निकले।

इस मामले में अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता उच्च न्यायालय से 21 दिनों का अंतरिम संरक्षण प्राप्त है। अदालत ने जांच में सहयोग करने की शर्त पर उन्हें यह राहत दी है। इससे पहले सीआईडी द्वारा तीन बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद वह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर