मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

केदारनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, चारधाम के लिए अब तक 1066157 पंजीकरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

देहरादून,। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की उल्टी गिनती शुरू हो

गई है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार बड़ी संख्या में

श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। केदारनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं में

जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। 10 मई से शुरू होने वाली यात्रा में

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक पंजीकरण तीर्थयात्रियों ने कराया है।

केदारनाथ के लिए अब तक तीन लाख 52 हजार 879 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा

चुके हैं।

दरअसल,चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

अनिवार्य है। चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए 19 अप्रैल शाम छह बजे

तक कुल 1066157 पंजीकरण हुए हैं। चारधाम और हेमकुंड साहिब के लिए 159054

तीर्थयात्री प्रतिदिन पंजीकरण करवा रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल सुबह

सात बजे से प्रारंभ किए गए थे।

चारधाम यात्रा पंजीकरण में

यमुनोत्री के लिए 193998, गंगोत्री के लिए 200996, केदारनाथ के लिए 352879,

बद्रीनाथ के लिए 304243 और हेमकुंड साहिब के लिए 14041 पंजीकरण हुए हैं।

अब तक हुए पंजीकरण में टूरिज्म केयर उत्तराखंड मोबाइल ऐप से 137649 एवं

registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबपोर्टल से 832705 तो व्हाट्सएप से

95803 पंजीकरण हुए हैं। पंजीकरण के लिए ये विकल्प तीर्थयात्रियों के लिए

काफी आसान है।

उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू

हो रही है। 10 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए

जाएंगे। अक्षय तृतीया पर 10 मई को ही मां गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भी

कपाट खुलेंगे। जबकि भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे। यात्रा

के लिए सरकारी स्तर पर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं

हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई को शुरू होगी।

चारधाम यात्रा के लिए टोल फ्री नंबर से भी पंजीकरण की सुविधा-

चारधाम

यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है।

पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का

ब्यौरा, निवास स्थान का पते के लिए आईडी देना आवश्यक है। पंजीकरण के लिए

पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉग इन

करना होगा। व्हाट्स एप नंबर- 8394833833 पर यात्रा (yatra) लिखकर मैसेज

करके भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर

पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर 0135-1364 जारी किया है।

इस नंबर पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर