मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

भांगड़ में फिर भड़की हिंसा, तृणमूल कार्यकर्ता पर बम से हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भांगड़ में फिर भड़की हिंसा, तृणमूल कार्यकर्ता पर बम से हमला

दक्षिण। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ इलाके में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को निशाना बनाकर बम फेंके जाने की घटना सामने आई है। हालांकि तृणमूल कार्यकर्ता कमाल पुरकैत इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन बम के विस्फोट से उनका बायां हाथ आंशिक रूप से झुलस गया। घटना को लेकर क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया है। तृणमूल कांग्रेस ने इस हमले के लिए आईएसएफ को जिम्मेदार ठहराया है।यह घटना सोमवार रात भांगड़ के पागलाहाट इलाके में हुई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कमाल पुरकैत काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें देख कर उन पर एक के बाद एक दो बम फेंक दिए। हालांकि वे जान बचाने में सफल रहे, लेकिन बम की चपेट में आने से उनका बायां हाथ झुलस गया।घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल तृणमूल कार्यकर्ता को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर मिलते ही भांगड़ डिवीजन के उत्तर काशीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि हाल के दिनों में भांगड़ इलाके में तृणमूल और आईएसएफ के बीच लगातार तनाव और झड़पों के कारण यह हमला किया गया। वहीं, आईएसएफ के स्थानीय नेतृत्व ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। आईएसएफ का कहना है कि इलाके में अशांति फैलाने के लिए यह साजिश रची गई है और इसके पीछे तृणमूल समर्थित असामाजिक तत्वों का हाथ है।फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर