मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 · रात 9:26 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में ईद और सरहुल को लेकर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। ईद और सरहुल को लेकर रांची में सुरक्षा के कड़े

इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी सहित लगभग दो हजार जवान की

तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों में डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा, जमादार

की तैनात होगी। साथ ही रेपिड एक्शन पुलिस (रैप), जैप-10 की महिला बटालियन,

आइआरबी, इको, क्यूआरटी, बज्र वाहन, वाटर केनन, लाठी पार्टी की

प्रतिनियुक्ति होगी। पुलिसकर्मियों की तैनाती सभी धार्मिक स्थलों के पास

भी की गयी है।

अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरतने का

निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हर चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की

गई है। सुरक्षा का जिम्मा ग्रामीण इलाकों में ग्रामीण एसपी सुमित कुमार

अग्रवाल और शहरी इलाकों में सिटी एसपी राजकुमार मेहता संभालेंगे। थाना के

सभी गश्ती दल को अलर्ट रहने और अपने- अपने थाना क्षेत्र में 24 घंटे विशेष

सतर्कता बरतने को कहा गया है। किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी वरीय

अधिकारियों से तुरंत शेयर करने का आदेश दिया गया है, ताकि समय रहते उस पर

नियंत्रण किया पाया जा सके।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को

बताया कि ईद और सरहुल को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सोशल मीडिया

पर साइबर सेल निगरानी रख रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर