मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सरकार में बदमाशों के हौसले बुलंद : अभय चौटाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया

हिसार,। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने

कहा है कि भाजपा के 10 साल के शासनकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी

तरह से फेल हो गई है। प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता की

सुरक्षा राम भरोसे है। अभय सिंह चौटाला शनिवार को पार्टी के प्रधान

महासचिव पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभगत गुप्ता से मिलने के लिए उनके

ग्रीन पार्क स्थित आवास पर पहुंचे थे।

उन्होंने रामभगत गुप्ता व

उनके बेटे संजय गुप्ता से बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने और पांच करोड़

की फिरौती मांगे जाने की घटना के बारे में जानकारी ली। अभय चौटाला ने पुलिस

अधीक्षक से भी बातचीत की व इस मामले में अभी तक की गई कार्रवाई की जानकारी

मांगी और व्यापारियों से फिरौती मांगने वाले बदमाशों को पकडऩे के लिए कहा।

अभय

चौटाला ने कहा कि वो प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा कई बार

विधानसभा में उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस सरकार के मंत्रियों के साथ

बदमाशों की फोटो हों, उस समय सरकार से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की आस

करना भी बेमानी होगी। अभय चौटाला ने कहा कि नशा बेचने वाले भाजपा सरकार के

मंत्री की गाड़ी में साथ बैठ कर चलते हैं। इसके अलावा भाजपा सरकार के पूर्व

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तो सीएम रहते हुए यह कह चुके हैं कि सरकार

प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा मुहैया नहीं करवा सकती है। ऐसे बयानों से ही

बदमाशों के हौसले बुलंद हुए हैं, जिसके कारण आज प्रदेश कानून व्यवस्था का

दिवाला निकल गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर