मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

तरनतारन उपचुनाव : आम आदमी पार्टी ने हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन26 बार पढ़ा गया
तरनतारन उपचुनाव : आम आदमी पार्टी ने हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित किया

चंडीगढ़। पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को ही हरमीत सिंह संधू को तरनतारन उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। हालांकि, सोमवार को पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए आदेश जारी किया।

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने हरमीत सिंह संधू को तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में चुना। पार्टी ने लिखा, "हम उनके इस प्रयास और आगे आने वाली सभी जिम्मेदारियों में उनकी अपार सफलता की कामना करते हैं।"

'आप' नेता हरमीत संधू इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की।

इसके बाद उन्हें शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर 2007 में और फिर 2012 में विजय मिली। अकाली दल छोड़ने के बाद हरमीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।

इससे पहले, कांग्रेस ने करणबीर सिंह बर्ज को मैदान में उतारा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को करणबीर सिंह बुर्ज को तरनतारन उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। करणबीर सिंह बुर्ज किसान व रियल एस्टेट कारोबारी हैं। बुर्ज तरनतारन कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं।

इस उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरजीत सिंह संधू और शिरोमणि अकाली दल ने सुखविंदर कौर रंधावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शिरोमणि अकाली दल जुलाई में ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी।

हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक तरनतारन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है। जून 2025 में आम आदमी पार्टी विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर