मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

आस्ट्रेलिया बैठे दम्पति ने विदेश भेजने के नाम पर टोहाना के युवक से लाखों ठगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

फतेहाबाद,। विदेश भेजने के नाम पर टोहाना के एक युवक से लाखों रुपये

की ठगी होने का मामला सामने आया है। इस बारे पीडि़त युवक की शिकायत पर

टोहाना पुलिस ने बुधवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में

केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में भूना रोड,

दुर्गा कालोनी टोहाना निवासी नरेन्द्र सिंह ने कहा है कि हिमांश कुमार व

उसकी पत्नी ज्योति शर्मा दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। हिमांशु की माता

कविता रानी उससे मिली तो उसने कहा कि उसकी लडक़ा व पुत्रवधू दोनों विदेश में

रहते हैं अैर वह उसके लडक़े को भी विदेश में सैटल करवा देंगे।

इसके

बदले में उसे 35 लाख रुपये देने होंगे। कविता की बातों पर विश्वास करके

उसने अपने लडक़े को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए हां कर दी। इसके बाद 14 अगस्त

2022 को कविता के घर जाकर उन्होंने 10 लाख रुपये नकद दे दिए औश्र 12 लाख

रुपये कविता के कहे अनुसार बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इसके

बाद उन्होंने लाखों रुपये ऑनलाइन हिमांशु के नंबर पर डाले थे। नरेन्द्र ने

कहा कि इस तरह उसने कुल 30 लाख 57 हजार 580 रुपये इन लोगों को दे रखे हैं।

इसके बाद इन लोगों ने उसके पास फर्जी दस्तावेज भेज दिए। 22 जुलाई 2023 को

इन लोगें ने उसके लडक़े का फर्जी वीजा बनवाकर दे दिया और 22 सितम्बर 2023 की

फ्लाइट करवा दी।

21 सितम्बर को उसके पास फोन आया कि उसके लडक़े की

फ्लाइट कैंसल हो गई है। नरेन्द्र ने आरोप लगाया कि हिमांशु कुमार, उसकी

पत्नी ज्योति शर्मा, माता कविता रानी व मुकेश कुमार निवासी कृष्णा कालोनी,

जींद ने आपस में मिलकर फर्जी दस्तावेज के आधर पर उससे लाखों रुपये हड़प लिए

है। इस पर उसने इस बारे शहर टोहाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई लेकिन

पुलिस ने कोई कार्रवई नहीं की।

इसके बाद हिमांशु ने एक सुसाइड नोट

बनाकर 7 दिसम्बर 2023 को उसके व्हाटसअप पर भेजा और अपना मोबाइल नंबर बंद कर

दिया। इस पर उसने पुलिस अधीक्षक को इस बारे शिकायत दी। इसके बाद टोहाना

पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ

धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर