मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल के बयान पर स्वाति मालीवाल का पलटवार, कहा- कथनी और करनी समान होनी चाहिए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पहली बार स्वाति मालीवाल के साथ उनके आवास पर हुई मारपीट के बारे में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद स्वाति मालीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि जिनके ड्राइंग रूम में उन्हें पीटा गया, वे निष्पक्ष जांच चाहते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 13 मई को उनके आवास पर हुई मारपीट की कथित घटना पर एक साक्षात्कार में अपना पक्ष रखा और कहा कि वे घटना के समय अपने आवास पर ही थे लेकिन वे मौका ए वारदात पर नहीं थे। उन्होंने कहा कि मामले में दो पक्ष सामने आ रहे हैं। वे चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो।

इसी पर स्वाति मालीवाल ने सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इससे बड़ी विडंबना क्या ही होगी। वे इसे नहीं मानतीं। स्वाति ने कहा कि कथनी और करनी एक समान होनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर