मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 9:13 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में सुंदर लिंक नहर टूटी सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन60 बार पढ़ा गया

सोनीपत,। सोनीपत के गांव भावड़ में सुंदर ब्रांच नहर की पटरी टूटने पानी

खेतों में बह रहा है। तीव्र गति से पानी खेतों में बढने लगा है जिससे खेतों में खड़ी

फसलों को भारी नुकसान हुआ है। समाचार लिखे जाने तक लगभग 550 एकड़

में पानी भरा हुआ है। नहरी विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों किसानों,

ग्रामीणों के

सहयोग से नहर के टूटे किनारे को पाटने का काम शुरू किया गया है। नहर का कटाव रोकने

के लिए जेसीबी मशीन, पॉप लाइन मशीनें मंगवाई गई हैं। कांग्रेस के बरोदा क्षेत्र के

विधायक इंदूराज भोलू मौके पर हालात का जायजा लेने पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार सुंदर ब्रांच नहर गांव भावड़ के पास से टूटी

है। भावड़ गांव गोहाना क्षेत्र की है और इसकी सीमा जींद जिले से लगती है। सुंदर ब्रांच

नहर इन दिनों पानी से भरी चल रही है। रविवार को दोपहर के समय अचानक से इस एक किनारा

टूट गया। इससे पहले कि टूटे किनारे को ठीक किया जाता, कटाव ज्यादा बढ़ गया। यह कटाव

लगभग 52 फुट से पानी खेतों में जा रहा है।

खेतों में खड़ी फसल, ट्यूबवेल कोठे पानी से जलमग्न हैं। खतरा

इस बात का है कि पानी का बहाव अब गांव भावड़ बसासत की ओर रुख कर गया है। नहर विभाग के

अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बरोदा हलके के कांग्रेस के विधायक इंदूराज भालू भी मौके

पर हैं। ग्रामीणों के अनुसार 500 एकड़ ये अधिक खेत पानी से डूब चुके है। यहां अधिकतर

क्षेत्र में धान की फसल रोपी गई है। नहर टूटने की सूचना मिलते ही ग्रामीण व किसान मौके पर पहुंचे,

लेकिन वे टूटे किनारे की मरम्मत करते आ रही दिक्कत को देख्ते हुए सूचना नहर विभाग को

देकर नहर में पीछे से पानी को रोकने की मांग की गई है, ताकि पानी के बहाव की रफ्तार

में कमी आए और किनारे को ठीक किया जा सके। पानी से सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान, कपास, गन्ने

की फसल पानी में डूब गई है। नहर की पटरी को पाटने का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर