मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:50 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार: मतणगना में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

हिसार,। हिसार लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप दहिया

ने मतगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वे मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष,

पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें। मतगणना के

दौरान कर्मी निष्पक्ष दिखाई भी दें, ताकि मतगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार

का कोई व्यवधान उत्पन्न ही न हो। वे गुरुवार को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में

मतगणना कर्मियों की प्रथम रिहर्सल को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने

कहा कि चुनावी ड्यूटी की मानदेय राशि जून माह के अंत सभी कर्मियों के बैंक

खाते में उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश

दिए कि मानदेय राशि को लेकर तुरंत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसमें

किसी प्रकार की देरी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने मतगणना टीमों को आवश्यक

निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी मतगणना केंद्रों के अंदर पेन, पेंसिल, कॉपी

व मोबाइल फोन इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर प्रवेश नहीं कर सकता। सभी

आवश्यक सामान मतगणना केंद्रों के अंदर ही उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने

स्पष्ट किया कि उम्मीदवार तथा उनके एजेंटों के अलावा कोई भी अनाधिकृत

व्यक्ति मतगणना केंद्रों के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता। उन्होंने सभी सहायक

रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने मतगणना केंद्र तुरंत

स्थापित करें और यह भी सुनिश्चित करें कि मतगणना को लेकर तमाम आवश्यक साजो

सामान मतगणना केंद्रों के अंदर उपलब्ध हो।

प्रदेश में पहली बार सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध करवाई गई वैब कास्टिंग की सुविधा

रिटर्निंग

अधिकारी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पहली बार निर्वाचन आयोग द्वारा सभी

मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह व्यवस्था

मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी सपन्न करवाने में काफी कारगर

साबित हुई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर वैब कास्टिंग के जरिये निगरानी रखी

गई। उन्होंने कहा कि मतगणना को निष्पक्ष एवं पारदर्शी संपन्न करवाने को

लेकर भी तमाम प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से सभी मतगणना

केंद्रों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं और मतगणना प्रक्रिया की भी

वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। मतगणना कर्मियों की प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य

सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसी प्रकार 3 जून को ही मतगणना कर्मियों की

द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य भी पूरा किया जाएगा और 3 जून को ही जीजेयू के

सभागार में सायं 3 बजे अंतिम प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर