मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:00 · नई दिल्ली संस्करण

डब्ल्यूबीएसएससी भर्ती परिणाम घोषित, 17 नवम्बर से इंटरव्यू दस्तावेज़ सत्यापन शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन22 बार पढ़ा गया
डब्ल्यूबीएसएससी भर्ती परिणाम घोषित, 17 नवम्बर से इंटरव्यू दस्तावेज़ सत्यापन शुरू

कोलकाता। लंबे इंतज़ार के बाद पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (डब्ल्यूबीएसएससी) ने शुक्रवार को ग्यारहवीं–बारहवीं कक्षा के शिक्षकों की भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया, लेकिन आयोग की वेबसाइट ठप पड़ जाने से अधिकांश उम्मीदवार देर रात तक अपना रिजल्ट ऑनलाइन नहीं देख सके।आयोग सूत्रों के अनुसार, ग्यारहवीं–बारहवीं स्तर के करीब सवा दो लाख अभ्यर्थियों का परिणाम एक साथ अपलोड करने के कारण वेबसाइट पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया। इसी बीच ग्रुप–सी और ग्रुप–डी पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के लिए भी सर्वर उपयोग में होने से वेबसाइट कई घंटों तक ठप रही। उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि आयोग की साइट “क्रैश” कर गई। हालांकि, एसएससी अधिकारियों ने दावा किया कि रात 12 बजे के बाद अधिकांश परीक्षार्थी अपने अंक देख पाने में सक्षम हुए।गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इसी वर्ष अप्रैल में वर्ष 2016 की एसएससी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी, जिसके तहत लगभग 26 हजार शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति हुई थी। इनमें 17 हजार 206 शिक्षक शामिल थे। ‘नॉन-टेंटेड’ यानी वैध अभ्यर्थियों को नए सिरे से परीक्षा में शामिल होना पड़ा। इन्हीं उम्मीदवारों के भविष्य का निर्धारण इस परीक्षा परिणाम पर निर्भर है।डब्ल्यूबीएसएससी के सचिव ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची शीघ्र ही प्रकाशित की जाएगी। इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की सत्यापन प्रक्रिया 17 नवम्बर से शुरू होने की संभावना है। विस्तृत कार्यक्रम आयोग जल्द जारी करेगा।जानकारी के अनुसार, ग्यारहवीं–बारहवीं स्तर पर कुल 35 विषयों में दो लाख 29 हजार 606 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा 14 सितम्बर को 60 अंकों की हुई थी। कुल 12 हजार 514 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://westbengalssc.com पर लॉग-इन कर केवल अपने प्राप्तांक देख सकते हैं।राज्य के शिक्षामंत्री ब्रात्य बसु ने शुक्रवार रात एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “आज एसएससी ने ग्यारहवीं और बारहवीं के शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत यह परीक्षा संपन्न हुई, जो योग्य उम्मीदवारों के लिए नई उम्मीद का द्वार खोलेगी। राज्य सरकार हर योग्य शिक्षक के साथ है, चिंता की कोई बात नहीं।”आयोग ने स्पष्ट किया कि इंटरव्यू की प्रक्रिया पुराने क्षेत्रीय प्रारूप के अनुसार होगी। डब्ल्यूबीएसएससी के पांच क्षेत्रीय कार्यालय पहले से ही इस व्यवस्था के लिए तैयार हैं। इस पद्धति से उम्मीदवारों को कोलकाता आने की आवश्यकता नहीं होगी।आयोग के सचिव ने बताया कि नवमी–दशमी स्तर की शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम भी अंतिम चरण में है और उसे शीघ्र जारी किया जाएगा। ग्यारहवीं–बारहवीं वर्ग की तुलना में नवमी–दशमी स्तर पर रिक्तियों की संख्या लगभग दोगुनी है, इसलिए पहले उच्च माध्यमिक (ग्यारहवीं–बारहवीं) स्तर के इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। कुल मिलाकर, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दोनों स्तरों की भर्ती प्रक्रिया 31 दिसम्बर तक पूरी करनी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर