मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

बहुचर्चित अब्दुस समद हत्या कांड में एसपी ने एसआईटी का गठन किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

कोडरमा,। कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद में गत सितंबर माह में

आठ वर्षीय बालक अब्दुस समद उर्फ अलसमद को अगवा कर निर्मम हत्या के

बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे रिजवान अहमद उर्फ सिंटू कसाई की गिरफ्तारी

के लिए एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में एसआईटी

गठित किया है।

कांड में लंबित सभी करवाई को त्वरित गति से पूर्ण

करने तथा अभियुक्त सिंटू कसाई को गिरफ्तार करने के मद्देनजर एसआईटी टीम में

कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार, एसआई नंद किशोर तिवारी, एसआई बमबम कुमार

और टेक्निकल टीम को शामिल किया गया है।

फरार सिंटू कसाई के घर

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेशानुसार दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82

के अंतर्गत उद्घोषण की तामिला 21 मार्च, 23 जुन और 1 जुलाई 2024 को कोडरमा

पुलिस के द्वारा किया गया। परंतु सिंटू कसाई न्यायालय में आत्मसर्पण नहीं

करते हुए फरार चल रहा है। गत 14 सितंबर को मामा की दुश्मनी में जलवाबाद

निवासी रिजवान अहमद उर्फ सिंटू कसाई के पुत्र अबुबसर उर्फ राहिल और इरशाद

आलम के नाबालिग पुत्र के द्वारा आठ वर्षीय बालक अलसमद का अपहरण कर गला दबा

कर निर्मम हत्या कर शव को बंद घर में छुपा दिया था। ततपश्चात बच्चे के शव

को तीन दिनों के उपरांत पुलिस ने एक बंद घर से बरामद किया था।गिरफ्तार

अभियुक्तों से टेक्निकल सेल ने जब अबूबसर उर्फ राहिल के पास से जब्त मोबाइल

की गूगल और यूट्यूब की सर्च हिस्ट्री खंगाली तो अभियुक्तों की मंशा स्पष्ट

हुई। मासूम बच्चे की हत्या करने के कुछ दिन पहले ही दोनों ने यूट्यूब पर

खूनी तस्वीर, किडनैपिंग सीआईडी, मनी गन, हाउ टू ब्लाक वाइस, किसी को मैसेज

करें और अपना नंबर न आए, किसी को फेक नंबर से कॉल कैसे करें, वाई टू सेकंड

सिम नाट सेविंग नेटवर्क, हत्या कर साक्ष्य कैसे छुपाएं जैसे सर्च किए थे।

वहीं कांड के अभियुक्त और उसके पिता रिजवान उर्फ सिंटू कसाई के जब्त

मोबाइल में एक दर्जन के करीब ईमेल एकाउंट भी मिले हैं, जो फर्जी नामों के

बने हैं और पिता पुत्र में घटना के दिन से शव मिलने तक कई बार बात हुई,

जबकि दोनों का लोकेशन एक ही जगह है। पुलिस की अभियुक्तों से पूछताछ में

सारे राजउगल दिए। सर्च हिस्ट्री में मर्डर से कुछ दिन पहले उसकी सुनियोजित

तैयारी का पता चला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर