मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 10:22 · नई दिल्ली संस्करण

सीवान के लाल ने कैट परीक्षा में 99.37 परसेंटाइल हासिल कर आईआईएम मुंबई में बनाया स्थान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन125 बार पढ़ा गया
सीवान के लाल ने कैट परीक्षा में 99.37 परसेंटाइल हासिल कर आईआईएम मुंबई में बनाया स्थान

सीवान। प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो तो सफलता खुद कदम चूमती है। इसे सच साबित कर दिखाया है सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के सुरहिया गांव निवासी एसरारुल हक उर्फ डीजू के पुत्र एहतेशामुल हक ने। जिन्होंने देश की प्रतिष्ठित प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कैट में 99.37 परसेंटाइल हासिल कर आईआईएम मुंबई के एमबीए प्रोग्राम में नामांकन प्राप्त किया है।

एहतेशामुल हक जिले के बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत सुरहिया गांव के निवासी हैं। उनके पिता एसरारुल हक उर्फ डीजू स्वास्थ्य विभाग से जुड़े रहे हैं और हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीवान में स्वास्थ्य प्रबंधक के पद पर हैं। उनकी माता जाहिदा खातून एक शिक्षिका हैं और वर्तमान में मध्य विद्यालय सीवान में कार्यरत हैं।

एहतेशामुल हक की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, कबीरपुर सीवान से हुई, जहां से उन्होंने वर्ष 2018 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2020 में इकरा पब्लिक स्कूल, सीवान से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग , बेंगलुरु से वर्ष 2024 में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एहतेशामुल हक ने अमेरिका आधारित बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी एली लिली के बेंगलुरु कार्यालय में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपनी पहचान बनाई। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने कैट परीक्षा की तैयारी जारी रखी और शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.37 परसेंटाइल हासिल कर देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में शुमार आईआईएम मुंबई में प्रवेश सुनिश्चित किया।

एहतेशामुल हक की इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे सीवान के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि छोटे गांवों से निकलकर भी युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर