मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:29 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में भीषण गर्मी का असर, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव; छात्रों और कर्मचारियों को राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन42 बार पढ़ा गया
पंजाब में भीषण गर्मी का असर, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव; छात्रों और कर्मचारियों को राहत

चंडीगढ़। रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। सरकार के नए आदेश के तहत आज से सभी सरकारी दफ्तर और कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगी। यह फैसला लोगों को हीटवेव से राहत देने और बिजली की खपत कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।

सरकार के इस फैसले का कर्मचारियों और आम लोगों ने स्वागत किया है। एक सरकारी कर्मचारी ने कहा कि सरकार का यह फैसला बिल्कुल सही है, क्योंकि बढ़ती गर्मी के चलते एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ जाता है, जिससे बिजली की खपत भी अधिक होती है। उन्होंने कहा कि समय में बदलाव से कर्मचारियों को राहत मिलेगी और बिजली की बचत भी होगी।

एक अन्य कर्मचारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल भी इसी तरह का फैसला लिया था और इस बार भी यह निर्णय लोगों के हित में है। वहीं, एक अन्य कर्मचारी ने कहा कि समय में बदलाव करना बेहतर कदम है और इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।

मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि हीटवेव को देखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और सेवा केंद्रों के समय में बदलाव करते हुए उसे सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार यह कदम लोगों की सेहत और बिजली बचत को ध्यान में रखकर उठाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हीट वेव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही बिजली की भी बचत होगी, क्योंकि एसी का उपयोग कम होगा।

लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अमृतसर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर रूपिंदर पाल सिंह ने भी सरकार के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और ऐसे में लिया गया यह फैसला काफी अहम है। उन्होंने कहा कि डेढ़ बजे के बाद बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है, इसलिए सभी कर्मचारियों और लोगों को समय पर कार्यालय पहुंचना चाहिए।

वहीं, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने अच्छा फैसला लिया है और सभी लोग इसका पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों और आम जनता दोनों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर